IPL 2024 LSG vs KKR: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इनमें रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। प्लेऑफ में स्थान पक्का करने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है। इसी कांटे की टक्कर में एक-एक रन के लिए जद्दोजहद चल रही है। जिसके लिए खिलाड़ी शानदार फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं। रविवार को इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में दो ऐसे तगड़े कैच देखने को मिले, जिन्हें देख दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
कृष्णप्पा गौतम ने लपका शानदार कैच
पहला कैच जहां केकेआर की पारी, तो वहीं दूसरा कैच लखनऊ की पारी के दौरान देखने को मिला। पहला कैच KKR की पारी के 15वें ओवर में दिखा। नवीन उल हक ने आंद्रे रसेल को गेंद डाली, तो रसेल ने इसे खड़े-खड़े पावर के साथ ठोकना चाहा। रसेल ने बल्ले का मुंह खोला, लेकिन गेंद इसके निचले हिस्से पर लगकर हवा में काफी ऊंची उड़ गई।
बॉल को उड़ता देख सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर आए कृष्णप्पा गौतम ने कवर की ओर से दौड़ लगा दी। गौतम ने बॉल पर नजरें रखीं और आगे की ओर दौड़ते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। इस मुश्किल कैच को देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। लखनऊ के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स भी काफी खुश हुए।
रमनदीप सिंह ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
दूसरा कैच लखनऊ की पारी के दौरान दूसरे ओवर में देखने को मिला। युवा बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्नी को मिचेल स्टार्क ने आखिरी बॉल डाली तो उन्होंने इसे स्क्वेयर लेग के ऊपर से जड़ने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए कवर्स की ओर उड़ गई। यहां खड़े फील्डर रमनदीप सिंह ने तुरंत दौड़ लगा दी और पीछे की ओर भागते रहे।
ये भी पढ़ें: LSG vs KKR: कोलकाता नाइटराइडर्स ने रचा इतिहास, लखनऊ ने यह कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
कैच ऑफ द टूर्नामेंट
उन्होंने गेंद पर नजरें जमाए रखीं और आगे की ओर डाइव लगाकर अविश्वसनीय कैच पकड़ लिया। महज कुछ ही सेकंड के अंदर लिए गए इस कैच को देखकर सभी हैरान रह गए। कमेंटेटर्स ने तो यहां तक कहा कि इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट माना जाना चाहिए। हालांकि दोनों कैच को देखकर फैंस को अंदाज लगाना मुश्किल हो गया कि कौनसा ज्यादा अच्छा था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK ने जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बढ़ाया कदम, 4 टीमें रेस से लगभग बाहर
ये भी पढ़ें: PBKS vs CSK: चेन्नई ने लिया पिछली हार का बदला, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
ये भी पढ़ें: BAN vs ZIM: मशहूर क्रिकेटर के बेटे ने डेब्यू में रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रोहित शर्मा ने इंजरी पर खत्म किया सस्पेंस, हिटमैन ने दिखाए तेवर
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
18 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines