IPL 2024: CSK ने जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बढ़ाया कदम, 4 टीमें रेस से लगभग बाहर

IPL 2024 के 53वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से मात दी। पंजाब को हराकर चेन्नई ने पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है।

IPL 2024 playoff scenario points table PBKS vs CSK RR KKR CSK LSG SRH DC

जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स। इमेज क्रेडिट- IPL

विज्ञापन

IPL 2024 points table: IPL 2024 के 53वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से मात दी। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही CSK ने PBKS से पिछली हार का बदला भी ले लिया। इतना ही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की ओर 1 कदम भी बढ़ा दिया है।

CSK के लिए सभी मैच अहम

पंजाब किंग्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है। CSK अब अंक तालिका में 5वें से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है। टीम के 12 अंक हैं और उन्हें अभी 3 मैच खेलने हैं। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए CSK को या तो अपने सभी या फिर कम से कम 2 मैच और जीतने होंगे।

विज्ञापन

ये टीमें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर

CSK से हार के साथ ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। पंजाब ही नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस भी अंतिम 4 की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। PBKS ने 17वें सीजन में अब तक खेले 11 में से 4 मैच जीते हैं। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। अगर टीम अपने बचे हुए सभी मुकाबले भी जीतती है तो टीम के 14 अंक होंगे। प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए टीमों को कम से कम 16 अंक तो चाहिए ही होते हैं। ऐसा कम ही हुआ है जब 14 अंकों के साथ टीम अंतिम-4 में पहुंची हो।

ये टीमें प्लेऑफ की रेस में

RCB और GT ने भी अब तक 11-11 मैच खेले हैं और 4-4 अपने नाम किए हैं। साथ ही MI को 11 में से 3 मुकाबलों में ही जीत मिली है। ऐसे में ये टीमें भी प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हैं। अंतिम 4 में जगह बनाने के लिए अभी RR, KKR, CSK, LSG, SRH और DC में जंग है। राजस्थान रॉयल्स के अभी 16, कोलकाता नाइटराइडर्स के 14 और चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद के 12-12 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 में से 5 मैच जीते हैं और उनके 10 पॉइंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ