---विज्ञापन---

खेल angle-right

LSG vs GT: मार्कस स्टोइनिस की शानदार पारी, लखनऊ ने बनाए 163

IPL 2024 LSG vs GT: आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 LSG vs GT: आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए है।

अब गुजरात के सामने जीतने के लिए 164 रनों का लक्ष्य है। लखनऊ की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने कमाल की पारी खेली। स्टोयनिस ने बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

केएल राहुल और निकोलस पूरन ने खेली अहम पारियां

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में 31 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान केएल राहुल ने 3 चौके लगाए थे। केएल को मैच में अच्छा स्टार्ट मिला था लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर सके। इसके अलावा निकेलस पूरन ने 22 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पूरन ने 3 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा आयुष बदुनी ने 20 रनों की पारी खेली।

---खबर नीचे जारी है---

गुजरात टाइटंस की अच्छी गेंदबाजी

मैच में गुजरात टाइटंस की काफी अच्छी गेंदबाजी रही है। गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। गुजरात की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने काफी किफायदी गेंदबाजी की है। उमेश ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दर्शन ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं राशिद खान ने एक विकेट अपने नाम दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:- LSG vs GT: DRS पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ गए गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- MI vs DC: मुंबई ने चखा जीत का स्वाद, ये 5 खिलाड़ी रहे हीरो

ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR Head To Head: कोलकाता के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई को हराना, कारण यहां जान लीजिए

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 07, 2024 09:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola