---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs DC: मुंबई ने चखा जीत का स्वाद, ये 5 खिलाड़ी रहे हीरो

IPL 2024 MI vs DC: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया। मुंबई की जीत में इन 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

---विज्ञापन---

IPL 2024 MI vs DC: आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच को मुंबई ने 29 रनों से जीत लिया। इस सीजन ये मुंबई की पहली जीत है। लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस को पहली जीत मिली है। इस मैच में मुंबई की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी भी काफी कमाल की रही। मुंबई इंडियंस की पहली जीत में ये पांच खिलाड़ी हीरो रहे हैं। जिन्होंने इस मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया।

1. रोहित शर्मा

इस मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तानी और टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली। रोहित ने मैच में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में 27 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 6 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे।

---विज्ञापन---

2. ईशान किशन

इस मैच में मुंबई इंडियंस के दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने भी टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। ईशान किशन और रोहित शर्मा ने शुरुआत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम के लिए बड़े स्कोर की नीव रखी। इस मैच में ईशान ने 23 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान किशन ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

---विज्ञापन---

3. टिम डेविड

टिम डेविड ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जिसके चलते मुंबई की टीम 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाह रही। इस मैच में टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान टिम डेविड ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

4. रोमारियो शेफर्ड

इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत में रोमारियो शेफर्ड ने अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी करते हुए रोमारियो शेफर्ड ने महज 10 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान रोमारियो शेफर्ड ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए रोमारियो ने एक विकेट भी हासिल किया था।

---विज्ञापन---

5. गेराल्ड कोएत्जे

वहीं गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्जे ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस मैच में गेराल्ड ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- MI vs DC: मुंबई इंडियंस को नसीब हुई पहली जीत, दिल्ली को 29 रन से हराया

ये भी पढ़ें;- CSK vs KKR Head To Head: कोलकाता के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई को हराना, कारण यहां जान लीजिए

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- MI vs DC: मुंबई इंडियंस को मिला पोलार्ड! बल्ले और गेंद से मचाता है गदर

First published on: Apr 07, 2024 08:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola