IPL 2024 LSG Squad Changed: आईपीएल 2024 के बीच सीजन ही खिलाड़ियों का बाहर होना और टीमों का रिप्लेसमेंट का ऐलान करने का दौर जारी है। इस सीजन एक नहीं कई अंग्रेज खिलाड़ियों ने टीमों को धोखा दिया है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर डेविड विली ने शुरुआती कुछ मैचों से अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया था। मगर अब अचानक जानकारी मिली है कि विली पूरे सीजन से नाम वापस ले चुके हैं। उन्होंने भी सभी की तरह पर्सनल रीजन का हवाला दिया है। अब फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह एक खतरनाक तेज गेंदबाज को साइन कर लिया है। यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करता आया है।
कौन हुआ LSG में शामिल?
लखनऊ सुपर जांयंट्स को धोखा देने वाले डेविड विली दूसरे अंग्रेज खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मार्क वुड ने टीम का साथ छोड़ा और फिर शमर जोसेफ को साइन किया गया। अब फ्रेंचाइजी ने डेविड विली की जगह न्यूजीलैंड के स्टार पेसर मैट हेनरी को साइन कर लिया है। गौरतलब है कि हेनरी 2019 वर्ल्ड कप के हीरो थे। इतना ही नहीं 2023 वर्ल्ड कप में भी वह न्यूजीलैंड की टीम का अहम हिस्सा थे। लखनऊ ने हेनरी को 1.25 करोड़ के प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है।
मैट हेनरी न्यूजीलैंड के काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने 2017 में आईपीएल में भी शिरकत की थी लेकिन पंजाब किंग्स के लिए वह सिर्फ दो मैच ही खेले थे। इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे हैं। वहीं हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए 25 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पेस अटैक में हेनरी के आने से अनुभव मिलेगा। टीम को पहले मुकाबले में हार मिली थी और अब दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ खाता खोलना चाहेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान) क्विंटन डी कॉक, काइल मeयर्स, मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, कृणाल पांड्या, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, मैट हेनरी, एश्टन टर्नर, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, शिवम मावी और एम सिद्धार्थ।
यह भी पढ़ें- DC vs CSK: पहली जीत को तरस रहे ऋषभ पंत, ‘थाला’ को देनी है टक्कर, तो ये 2 बदलाव जरूरी
यह भी पढ़ें- KKR vs RCB: अब तो दिल्ली पुलिस ने भी ले लिए गंभीर-कोहली के मजे, झगड़े के बाद गले मिलने पर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
18 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
46 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
50 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines