These 2 Player May Ruled Out From IPL 2024: आईपीएल 2024 काफी रोमांचक दौर से गुजर रहा है। हर मुकाबले के बाद प्लेऑफ की रेस साफ होती दिख रही है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को भी प्लेऑफ खेलने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। इन दोनों टीमों के लिए पहले ही मुश्किलें बढ़ी हुई है, लेकिन अभी दोनों को और झटका लग सकता है। बता दें कि चेन्नई और लखनऊ दोनों के एक-एक खिलाड़ी पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है इसका कारण।
यै भी पढ़ें:- Piyush Chawla ने तोड़ा ड्वेन ब्रावो का खास रिकॉर्ड, IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
लखनऊ का ये घातक खिलाड़ी हो सकता है बाहर
लखनऊ सुपरजाइंट्स को आईपीएल 2024 के बीच करारा झटका लग सकता है। राजधानी एक्सप्रेस मयंक यादव पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। मयंक यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मयंक ने टूर्नामेंट के आगाज के दौरान भी कई मुकाबले मिस किए थे। इसके बाद जब वह लौटे तो, उन्होंने अपनी रफ्तार से सभी बल्लेबाजों में डर का माहौल कायम कर दिया। लेकिन 3 मुकाबले खेलने के बाद मयंक फिर चोटिल हो गए और अगले 4 मुकाबले से बाहर रहे।
इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मयंक की वापसी हुई, लेकिन इसी मैच में खिलाड़ी फिर से चोटिल भी हो गए। इस बीच क्रिकबज ने रिपोर्ट किया है कि मयंक अब इस सीजन दोबारा खेलने नहीं दिख सकते हैं। वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: मेजबान USA ने टीम घोषित की, यह भारतीय संभालेगा कप्तानी
चेन्नई का भी स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर
सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स को ही नहीं, इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को भी करारा झटका लग सकता है। सीएसके का स्टार खिलाड़ी दीपक चाहर भी पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि दीपक चाहर अभी भी चोटिल हैं। मैं यह तो नहीं कहूंगा कि वह आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएंगे, लेकिन इतना जरूर है कि उनका खेलना पक्का नहीं है। वह बाहर भी हो सकते हैं।
चेन्नई को अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है, लेकिन सीएसके के सीईओ ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि दीपक पंजाब नहीं जाने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों को टूर्नामेंट के बीच झटका लगने वाला है।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
34 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines