IPL 2024 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार को इकाना में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 235 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम महज 137 रन बनाकर ढेर हो गई। केकेआर की 98 रनों से बड़ी जीत के बाद 4 टीमों का खेल बिगड़ गया है। अब प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
पॉइंट़्स टेबल में टॉप पर पहुंची केकेआर
केकेआर की टीम 16 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई है। 11 मैचों में से उसने 8 में जीत दर्ज की है। उसके पास 1+453 की नेट रन रेट है। केकेआर से हार के बाद लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर है। एलएसजी के पास 12 अंक हैं। उसने 6 में जीत दर्ज की है, लेकिन हार के बाद नेट रन रेट माइनस में चली गई है। लखनऊ की टीम की नेट रन रेट -0.371 है।
इन 4 टीमों का बिगाड़ा खेल
केकेआर की जीत ने आरसीबी, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस का खेल बिगाड़ दिया है। इन चार टीमों पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। मुंबई इंडियंस को लगभग बाहर माना जा रहा है। उसके पास महज 6 ही अंक हैं। उसे अब बचे तीनों मुकाबलों में अधिकतम 12 ही अंक मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: अद्भुत, अविश्वसनीय…एक मैच में 2 हैरतअंगेज कैच, कौनसा ज्यादा अच्छा? देखें वीडियो
तीन टीमों को जीतने हैं दो मुकाबले
जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, सन राइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही 12 अंकों पर हैं। इन टीमों को 16 अंक प्राप्त करने के लिए अब दो ही मुकाबले जीतने हैं। आरसीबी, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइंटस के पास 8 अंक हैं और तीनों टीमों को अधिकतम 14 ही अंक मिल सकते हैं। ऐसे में इन टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस खत्म होती नजर आ रही है। हालांकि अभी किसी भी टीम ने ऑफिशियली क्वालीफाई नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: LSG vs KKR: कोलकाता नाइटराइडर्स ने रचा इतिहास, लखनऊ ने यह कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK ने जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बढ़ाया कदम, 4 टीमें रेस से लगभग बाहर
ये भी पढ़ें: PBKS vs CSK: चेन्नई ने लिया पिछली हार का बदला, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
ये भी पढ़ें: BAN vs ZIM: मशहूर क्रिकेटर के बेटे ने डेब्यू में रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रोहित शर्मा ने इंजरी पर खत्म किया सस्पेंस, हिटमैन ने दिखाए तेवर
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
13 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
23 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
50 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines