KL Rahul Father In Law Suniel Shetty Can Support Mumbai Indians: आईपीएल 2024 का तड़का लगने में कुछ ही दिनों का समय शेष हैं। 22 मार्च से 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ते हुए दिखाई देंगी। इसी में एक नाम केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का भी है। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वह खिताब नहीं जीत पाई थी।
इस बार लखनऊ के फैंस उनसे खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे होंगे तो वहीं उनके ससुर सुनील शेट्टी ने 17वें सीजन के शुरू होने से पहले ही बता दिया कि वह इस बार लखनऊ नहीं बल्कि दूसरी टीम को सपोर्ट करने वाले हैं। दरअसल लीग शुरू होने से पहले अलग-अलग प्रोमो रिलीज किए जा रहे हैं इसी में ड्रीम 11 ने भी अपना प्रोमो रिलीज किया है जिसमें बॉलीवुड दिग्गज सुनील शेट्टी ने बताया कि वह इस बार किस टीम को सपोर्ट करने वाले हैं।
सुनील शेट्टी इस टीम को करेंगे सपोर्ट
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी भी ड्रीम 11 के प्रोमो में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके पास भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आते हैं और कहते हैं कि सर मैं आपको बहुत बड़ा फैन हूं, उसपर सुनील शेट्टी कहते हैं कि मैं भी फैन हूं लेकिन मुंबई का। प्रोमो में सुनील शेट्टी के यह कहने के बाद यह माना जा रहा है कि वह अपने दामाद की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी क्रिकेट के काफी बड़े फैन हैं, चाहे भारतीय टीम का मैच हो या फिर आईपीएल का वह अकसर मैदान पर मैच देखने जाया करते हैं।
https://twitter.com/hardikpandya7/status/1768525968334065905
ये भी पढ़ें- IPL 2024: जोफ्रा आर्चर हुए अपनी ही टीम के खिलाफ, बेंगलुरु में दिखाया जलवा
सुनील शेट्टी के दामाद हैं केएल राहुल
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ विवाह किया था। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के कई साल तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के इस फैसले से उनके पिता सुनील शेट्टी काफी खुश थे क्योंकि सुनील शेट्टी खुद क्रिकेट के काफी बड़े फैन हैं। हालांकि वह कई बार केएल राहुल की टीम को मैदान पर सपोर्ट करते हुए भी देखें गए हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: ‘…कोई किसी का नहीं, मगर हम तैयार,’ हार्दिक पांड्या ने शेयर किया रोहित का वीडियो, लिखी ये बात
24 मार्च को होगा लखनऊ का पहला मैच
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल 2024 का पहला मैच खेलने वाले हैं। राहुल चोट के बाद मैदान पर वापसी करेंगे। केएल को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह बाकी के चार मैच नहीं खेल पाए थे। राहुल चोट से रिकवरी के लिए लंदन भी गए थे। अब वह एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि देखना यह होगा कि इस बार राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है या फिर उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
20 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
27 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines