Shreyas Iyer Venkatesh Iyer: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर धमाकेदार जीत दर्ज की। केकेआर ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद डाला। हैदराबाद के बल्लेबाज और गेंदबाज केकेआर के आगे बेबस नजर आए। केकेआर के दो विकेट गिरने के बाद ‘अय्यर’ खिलाड़ियों की जोड़ी ने तूफान मचा दिया।
क्वालीफायर-1 में हैदराबाद की टीम 19.3 ओवर में महज 159 रन पर आउट हो गई। जिसका पीछा करने उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 13.4 ओवर में 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इस धमाकेदार जीत के बाद केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दोनों अय्यर के बीच अंतर के बारे में बड़ा राज खोला। इसी के साथ श्रेयस से इस जीत के पहलुओें पर भी बात की गई।
हमने हर मौके का पूरा फायदा उठाया
श्रेयस ने कहा- हर किसी ने अपनी जिम्मेदारी के साथ इस मैच में भूमिका निभाई। हम एक-दूसरे के लिए खड़े रहे। हमें जो भी अवसर मिला, हमने उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाया। जिस तरह से प्रत्येक गेंदबाज मौके पर खड़ा हुआ वह शानदार था। जिस तरह से उन्होंने आकर विकेट लिए, वह बेहद जरूरी था। जब आपके पास गेंदबाजी लाइन-अप में विविधता होती है, तो यह दिल को खुश कर देने वाला होता है। उम्मीद है कि आगे भी हम अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।
श्रेयस अय्यर को बोलनी नहीं आती तमिल
श्रेयस ने वेंकटेश अय्यर के साथ बातचीत के बारे में कहा- मेरे और वेंकटेश के बीच एकमात्र अंतर यह है कि मैं तमिल नहीं बोलता, लेकिन समझता हूं। वह मुझसे तमिल में बात करता है, मैं उसे हिंदी में जवाब देता हूं। अब मैं इस पल का आनंद लूंगा और फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगा। आपको बता दें कि दोनों खिलाड़ी तमिल फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं, लेकिन दोनों का जन्म अलग-अलग राज्यों में हुआ। श्रेयस मुंबई में जन्मे और महाराष्ट्र के लिए खेले, जबकि वेंकटेश मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे थे। दोनों खिलाड़ी अब केकेआर के लिए खेलते नजर आते हैं। अय्यर तमिल भाषी ब्राह्मणों का समुदाय है।
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: फाइनल में पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स को मिलेगा दूसरा मौका
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस
ये भी पढ़ें: शेन वॉटसन ने RCB फैंस से क्यों मांगी माफी, 2016 फाइनल में ऐसा क्या हुआ?
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: राहुल त्रिपाठी या अब्दुल समद, रन आउट में गलती किसकी?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines