Rinku Singh IPL 2024 Trophy: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल में केकेआर ने एकतरफा जीत हासिल की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स को महज 18.3 ओवर में 113 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने महज 10.3 ओवर में ही 8 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। फाइनल में इस ऐतिहासिक जीत के बाद केकेआर की टीम के खिलाड़ी जोश, उत्साह और उमंग से लबरेज नजर आए। युवा स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह तो ट्रॉफी से ही लिपट गए।
ट्रॉफी से लिपटकर बोलने लगे इंग्लिश
इस जीत के बाद आईपीएल के रॉ फुटेज सामने आए हैं। जिसमें रिंकू सिंह ट्रॉफी को कसकर गले लगाते नजर आए। उन्होंने इसके बाद इंग्लिश में अपनी बात कही। रिंकू सिंह ने कहा- लंबे समय बाद पहली ट्रॉफी है। मुझे बेहतरीन महसूस हो रहा है। हम एक प्राउड टीम हैं। रिंकू ने आगे कहा- ये गॉड प्लान था। इसके बाद सभी खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आते हैं। आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल के लिए भी ‘गॉड्स प्लान’ वाली इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। जोकि काफी वायरल हुई थी। रिंकू सिंह जीत के बाद शाहरुख खान से भी गले मिले। शाहरुख ने कहा कि ये गॉड्स प्लान था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR ने उठाई आईपीएल ट्रॉफी, फाइनल जीतकर बनाए ये रिकॉर्ड
कैसा रहा रिंकू सिंह का प्रदर्शन?
रिंकू सिंह ने आईपीएल के इस सीजन में 14 मैचों में 18.67 के औसत और 148.67 के स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए। उन्हें पिछले तीन मैचों में तो बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। आपको बता दें कि रिंकू को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मुख्य स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। वह रिजर्व में शामिल हैं। उन्हें सिर्फ तभी मौका मिलेगा, जब कोई खिलाड़ी इंजर्ड हो। देखना होगा कि इस प्रतिभाशाली फिनिशर को वर्ल्ड कप में मौका मिलता है या नहीं।
ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: फाइनल से पहले बीमार मां ने कही ये बात, जीत के बाद गुरबाज ने खोला राज
ये भी पढ़ें: IPL 2024: काव्या मारन से छुपाए नहीं छुपे आंसू, कैमरे से बचाई नजर, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: जीत के बाद नीतीश राणा ने किया बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर के स्पेशल मैसेज के बारे में बताया
ये भी पढ़ें: IPL 2024: आईपीएल ट्रॉफी जीतकर रोने लगे आंद्रे रसेल, बोले- ‘इस फ्रेंचाइजी ने…’
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: शाहरुख खान ने जीत के बाद ही उतारा मास्क, खिलाड़ियों पर इस तरह लुटाया प्यार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Final में हैदराबाद की शर्मनाक हार, ये हैं 5 गुनहगार
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines