IPL 2024: आईपीएल ट्रॉफी जीतकर रोने लगे आंद्रे रसेल, बोले- 'इस फ्रेंचाइजी ने...'

IPL 2024 Final KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इमोशनल नजर आए। उनसे अपने आंसू नहीं रोके गए।

Andre Russell KKR IPL 2024

Andre Russell KKR IPL 2024

IPL 2024 Final KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। केकेआर ने ये मैच 57 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में केकेआर के गेंदबाज आंद्रे रसेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने एडेन मार्करम को 20, अब्दुल समद को 4 और पैट कमिंस को 24 रन पर पवेलियन भेजा। आंद्रे रसेल की शानदार गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स की टीम 18.3 ओवर में 113 रन ही बना पाई। जिसे केकेआर ने 10.3 ओवर में ही जीत लिया। इस जीत के बाद आंद्रे रसेल बेहद भावुक हो गए। वह अपने आंसू नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

यह हम सभी तरफ से फ्रेंचाइजी के लिए गिफ्ट

रसेल से जब सवाल पूछने की कोशिश की गई तो वे रोने लगे। उन्होंने कहा- इस जीत की फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे लिए इसका मतलब बेहद खास है। हम सभी बहुत अनुशासित होकर एक ही लक्ष्य के लिए काम कर रहे थे। इस फ्रेंचाइजी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। यह हम सभी की ओर से उनके लिए एक बड़ा गिफ्ट है।

विज्ञापन

विज्ञापन

केकेआर के लिए तुरुप का इक्का

कैरेबियन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी से हैरान करते नजर आए। चाहे रनों का पीछा करना हो या बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना…रसेल केकेआर के लिए हमेशा से ही तुरुप का इक्का रहे हैं। उन्हें टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में रिटेन किया था। इस सीजन रसेल ने गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। रसेल ने 14 मैचों में 31.71 के औसत और 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन जड़े। जबकि गेंदबाजी में 15 मैचों में 19 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ