---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: काव्या मारन से छुपाए नहीं छुपे आंसू, कैमरे से बचाई नजर, देखें वीडियो

Kavya Maran KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन केकेआर की जीत के बाद इमोशनल नजर आईं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Kavya Maran KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने लीग के 14 में से 8 मुकाबले जीतकर 17 पॉइंट हासिल किए और दूसरे नंबर पर रही। हैदराबाद पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर की टीम थी, लेकिन इस बार उन्होंने जिस तरह से कमबैक किया, उसे देख फैंस दंग रह गए। टीम की मालकिन काव्या मारन का इसमें बड़ा रोल रहा। उन्होंने पैट कमिंस की कप्तानी पर भरोसा जताया। कमिंस इस पर खरा भी उतरे। हालांकि उनकी टीम को फाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने 57 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस हार के बाद काव्या मारन बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने आंसू छुपाने की कोशिश की, लेकिन वे कैमरे से नजर नहीं बचा पाईं।

---विज्ञापन---

काव्या मारन का रिएक्शन वायरल

काव्या मारन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि काव्या मैच के बाद प्लेयर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए ताली बजाती हैं। इसके बाद उनकी आंखों में आंसू भर जाते हैं, जिन्हें छुपाने के लिए वह चेहरा घुमा लेती हैं। काव्या कैमरे से चेहरा बचाती नजर आती हैं, लेकिन पूरा वाकया रिकॉर्ड हो जाता है। इसके बाद वह दोनों हाथों से आंसू पोंछती दिखाई देती हैं। थोड़ी देर बाद वह कैमरे की ओर देखती हैं, तब भी उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आने लगते हैं।

---विज्ञापन---

पैट कमिंस को खरीदने पर हुई थीं ट्रोल 

आपको बता दें कि काव्या मारन आईपीएल ऑक्शन के दौरान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदने पर खूब ट्रोल हुई थीं, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। उन्होंने कप्तानी और कोचिंग में भी बदलाव किया। पैट कमिंस को कप्तान और डेनियल विटोरी को कोच बनाया गया। इस बदलाव का टीम पर भी असर देखने को मिला। टीम की बैटिंग एप्रोच ने हैरान करने वाला प्रदर्शन किया।

---विज्ञापन---

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए रिकॉर्ड 

सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। टीम ने अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 15 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ने 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए। इससे पहले टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद में 277 रन का बड़ा स्कोर बनाया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: जीत के बाद नीतीश राणा ने किया बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर के स्पेशल मैसेज के बारे में बताया 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: आईपीएल ट्रॉफी जीतकर रोने लगे आंद्रे रसेल, बोले- ‘इस फ्रेंचाइजी ने…’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: शाहरुख खान ने जीत के बाद ही उतारा मास्क, खिलाड़ियों पर इस तरह लुटाया प्यार

ये भी पढ़ें: IPL 2024: Final में हैदराबाद की शर्मनाक हार, ये हैं 5 गुनहगार 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 साल बाद जीता खिताब, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो 

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

First published on: May 26, 2024 11:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola