IPL 2024: ट्रॉफी से लिपट गए रिंकू सिंह, फाइनल जीतकर बोलने लगे इंग्लिश, देखें वीडियो

Rinku Singh IPL 2024 Trophy: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रिंकू सिंह फाइनल में जीत के बाद जोश से लबरेज नजर आए। उन्होंने अपनी फीलिंग्स भी बताईं।

Rinku Singh KKR IPL 2024 Trophy

Rinku Singh KKR IPL 2024 Trophy

Rinku Singh IPL 2024 Trophy: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल में केकेआर ने एकतरफा जीत हासिल की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स को महज 18.3 ओवर में 113 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने महज 10.3 ओवर में ही 8 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। फाइनल में इस ऐतिहासिक जीत के बाद केकेआर की टीम के खिलाड़ी जोश, उत्साह और उमंग से लबरेज नजर आए। युवा स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह तो ट्रॉफी से ही लिपट गए।

विज्ञापन

ट्रॉफी से लिपटकर बोलने लगे इंग्लिश 

इस जीत के बाद आईपीएल के रॉ फुटेज सामने आए हैं। जिसमें रिंकू सिंह ट्रॉफी को कसकर गले लगाते नजर आए। उन्होंने इसके बाद इंग्लिश में अपनी बात कही। रिंकू सिंह ने कहा- लंबे समय बाद पहली ट्रॉफी है। मुझे बेहतरीन महसूस हो रहा है। हम एक प्राउड टीम हैं। रिंकू ने आगे कहा- ये गॉड प्लान था। इसके बाद सभी खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आते हैं। आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल के लिए भी ‘गॉड्स प्लान’ वाली इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। जोकि काफी वायरल हुई थी। रिंकू सिंह जीत के बाद शाहरुख खान से भी गले मिले। शाहरुख ने कहा कि ये गॉड्स प्लान था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसा रहा रिंकू सिंह का प्रदर्शन? 

रिंकू सिंह ने आईपीएल के इस सीजन में 14 मैचों में 18.67 के औसत और 148.67 के स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए। उन्हें पिछले तीन मैचों में तो बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। आपको बता दें कि रिंकू को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मुख्य स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। वह रिजर्व में शामिल हैं। उन्हें सिर्फ तभी मौका मिलेगा, जब कोई खिलाड़ी इंजर्ड हो। देखना होगा कि इस प्रतिभाशाली फिनिशर को वर्ल्ड कप में मौका मिलता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ