IPL 2024 KKR Vs SRH: आज आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमों ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी इस सीजन काफी मजबूत दिखी है। जहां एक तरफ सुनील नरेन और फिल सॉल्ट नें केकेआर और ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की है। ऐसे में आज फिर से फैंस को हाई स्कोर वाले मैच की उम्मीद होगी। वहीं आज के मैच में ये तीन खिलाड़ी एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।
1. अभिषेक शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखे हैं। अभी तक इस सीजन अभिषेक ने सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए हैं। ऐसे मे आज हैदराबाद के लिए ये खिलाड़ी एक बार फिर से एक्स फैक्टर बन सकता है। अभी तक 15 मैचों में अभिषेक 207.75 के स्ट्राइक रेट से 482 रन बना चुके हैं। पिछले अहम मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ अभिषेक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH: क्या बारिश के कारण धुल सकता है मैच? मौसम विभाग ने जारी किया फाइनल अपडेट
2. सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइजर्स के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन के लिए ये सीजन काफी शानदार रहा है। इस सीजन सुनील केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी निभा रहे हैं। बल्लेबाजी करते हुए अभी तक नरेन 14 मैचों में 179.85 के स्ट्राइक रेट से 482 रन बना चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए सुनील 16 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।
3. वरुण चक्रवर्ती
केकेआर के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। फाइनल मैच में केकेआर के लिए उनका रोल काफी अहम हो सकता है। उनके 4 ओवर काफी अहम हो सकते हैं। अभी तक इस सीजन वरुण 14 मैचों में 20 विकेट हासिल कर चुके हैं। ऐसे में केकेआर को आज के मैच में वरुण से शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विराट कोहली छोड़ सकते हैं वार्मअप मैच, कब भरेंगे USA के लिए उड़ान
ये भी पढ़ें:- KKR Vs SRH Dream 11: इन खिलाड़ियों को करें टीम में शामिल, हो सकता है तगड़ा फायदा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines