KKR Vs SRH Dream 11: इन खिलाड़ियों को करें टीम में शामिल, हो सकता है तगड़ा फायदा

IPL 2024 KKR Vs SRH Dream 11: केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच के लिए आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में इन खिलाड़ियों को शामिल करके पैसा कमा सकते हैं।

IPL 2024 KKR Vs SRH final Dream 11 team

IPL 2024 KKR Vs SRH final Dream 11 team shreyas iyer pat cummins

IPL 2024 KKR Vs SRH Dream 11: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। केकेआर की टीम ने हैदराबाद को हराकर ही फाइनल में जगह बनाई थी। जिसके बाद हैदराबाद ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। इस मैच को लेकर अगर आप भी ड्रीम इलेवन पर अपनी बेस्ट टीम बनाना चाहते हैं तो हम आपको दोनों टीमों के उन 11 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको अपनी टीम में शामिल करके आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

विज्ञापन

बल्लेबाज और विकेटकीपर

केकेआर की तरफ से इस मैच के लिए आप बल्लेबाज के रूप में वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन को ले सकते हैं। वहीं विकेटकीपर के रूप में आप हेनरिक क्लासेन को टीम में ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

गेंदबाज और ऑलराउंडर्स

गेंदबाज के रूप में आप केकेआर की तरफ से मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती को ले सकते हैं। पिछले मैच में इन दोनों गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से टी नटराजन, पैट कमिंस को शामिल कर सकते हैं। बात अगर दोनों टीमों के ऑलराउंडर्स की करे तो केकेआर की तरफ से सुनील नरेन और हैदराबाद की तरफ से शाहबाज अहमद को ले सकते हैं।

विज्ञापन

कप्तान और उपकप्तान

अपनी ड्रीम इलेवन टीम का कप्तान आप सुनील नरेन और उपकप्तान अभिषेक शर्मा को बना सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए ये सीजन बेहद कमाल का रहा है। बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है।

KKR Vs SRH Dream 11 टीम

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, सुनील नरेन (कप्तान) वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज अहमद, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, टी नटराजन, पैट कमिंस।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ