IPL 2024 KKR vs RCB Last Ball Video: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रविवार को सांसें रोक देने वाला मुकाबला खेला गया। केकेआर ने आखिरी बॉल पर आरसीबी को एक रन से हराया। एक बार तो लगने लगा कि आरसीबी ये मैच जीत जाएगी या फिर मैच शायद सुपर ओवर तक जाएगा, लेकिन मिचेल स्टार्क ने आखिरी बॉल पर पासा पलट दिया। आखिरी बॉल का ये रोमांच अभी तक फैंस के दिमाग में घूम रहा है।
ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच
आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन की जरूरत थी। आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने पहली गेंद वाइड यॉर्कर डाली तो कर्ण शर्मा ने इसे पॉइंट के ऊपर से ठोक डाला। गेंद हवा में उड़ी और बाउंड्री पार कर गई। इस छक्के के बाद स्टार्क ने दूसरी गेंद पर कर्ण को बीट कर दिया। जोरदार अपील हुई। इस पर कर्ण ने रिव्यू ले लिया। अल्ट्राएज में दिखा कि बॉल बल्ले से नहीं लगी थी। ऐसे में कर्ण आउट होने से बच गए।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘नियम तो नियम हैं…’, विराट कोहली के विवादित विकेट पर फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान
कर्ण शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
तीसरी गेंद को कर्ण शर्मा ने एक बार फिर पॉइंट के ऊपर से ठोक डाला। इस धांसू छक्के के साथ आरसीबी के खेमे में खुशी छा गई। अब बारी थी चौथी गेंद की…स्टार्क ने इस गेंद को ऑफ साइड से थोड़ा बाहर रखा, जिस पर कर्ण ने एक बार फिर पॉइंट के ऊपर से छक्का ठोक डाला। इस छक्के के साथ ही मैच आरसीबी के पक्ष में जाता दिखा। पहली चार गेंदों में 18 रन बनाकर आरसीबी को जीत के लिए अगली दो गेंदों में 3 रन की जरूरत थी। अब स्टार्क ने जैसे ही पांचवीं गेंद डाली तो कर्ण ने इसे स्ट्रेट की ओर खेला, जिस पर वे स्टार्क के हाथों कैच पकड़े गए। इस बड़े विकेट के साथ ही केकेआर के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: क्या विराट के विकेट से गंभीर नाखुश? अंपायर से भिड़ गए गौतम
लॉकी फर्ग्यूसन रन आउट
अब बारी आखिरी गेंद की थी। दर्शकों के साथ ही दोनों ओर के खिलाड़ियों की भी धड़कनें बढ़ने लगीं। स्टार्क ने अब नए और आखिरी बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन को आखिरी बॉल विकेट के बिलकुल पास डाली तो लॉकी ने इस पर जोर से बल्ला घुमाया। वे तेजी से दो रन के लिए भागे, लेकिन डीप कवर की ओर खड़े फील्डर रमनदीप सिंह ने तुरंत बॉल को उठाकर विकेटकीपर फिल साल्ट की ओर थ्रो कर दी। साल्ट ने यहां बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया और डाइव लगाकर गिल्लियां बिखेर डालीं। लॉकी फर्ग्यूसन का बल्ला क्रीज तक नहीं पहुंच पाया और वे थर्ड अंपायर के द्वारा आउट करार दे दिए गए। इस तरह केकेआर ने आखिरी बॉल पर ये मुकाबला 1 रन से जीत लिया। इस हार के बाद आरसीबी का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: फिर टूटा फैंस का दिल, हार के साथ क्या प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई आरसीबी?
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बल्ला पटका…डस्टबिन में मारा मुक्का, विराट कोहली ने अंपायर से बहस के बाद मचा दी तबाही
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली को भारी पड़ सकती है अंपायर से बहस, धोनी को मिली थी सजा
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: आउट और नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट कोहली, जानें क्या है नियम
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines