IPL 2024: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते ही शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। सरफराज लंबे समय से भारतीय टीम के लिए खेलने का इंतजार कर रहे थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी खिलाड़ी को भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। आखिरकार भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने राजकोट टेस्ट में खिलाड़ी पर भरोसा जताया। सरफराज को राजकोट टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया, अपने डेब्यू मैच में ही सरफराज ने अपने बल्ले से कमाल का नमूना पेश किया। सरफराज ने इस मैच की पहली पारी में 62 रनों की पारी खेली और रन आउट हो गए। इसके बाद मैच की दूसरी पारी में भी सरफराज के बल्ले से 68 रनों की नाबाद पारी निकली। इन दोनों पारियों को देखकर सरफराज आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजर में आ गए हैं। खिलाड़ी का प्रदर्शन देख आईपीएल की 2 टीमें उन्हें खरीदने के लिए होड़ में लगी हुई है।
ये भी पढें:- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन बन सकते हैं अगले Test कप्तान? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दिया इशारा
ऑक्शन में अनसोल्ड रहे सरफराज
आईपीएल की 2 विजेता टीमों के बीच सरफराज खान को खरीदने के लिए रेस लगी हुई है। रिपोर्ट की मानें तो एम एस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही टीमें सरफराज को अपनी टीम में शामिल करना चाह रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आईपीएल 2024 को लेकर ऑक्शन हो गया है। खिलाड़ियों की नीलामी हो गई है, जिसमें सरफराज अनसोल्ड रहे थे। ऐसे में अब सरफराज किसी भी टीम के लिए कैसे खेल सकते हैं। क्या अभी भी कोई रास्ता है, जिसके माध्यम से सरफराज आईपीएल 2024 के हिस्सा हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं सरफराज अभी भी कैसे किसी टीम के लिए खेल सकते हैं टूर्नामेंट।
https://twitter.com/dharanrox/status/1759168528178098542
ये भी पढ़ें:- कौन हैं भारतीय मूल के अश्वथ कौशिक? जिन्होंने सिर्फ 8 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर को दी मात
सरफराज कैसे खेल सकते हैं आईपीएल
बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए सरफराज खान किसी भी टीम का हिस्सा तभी बन सकते हैं, जब उस टीम का कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेता है, या फिर वह किसी और कारण से टीम से बाहर हो जाता है। ऐसी स्थिति में उस खिलाड़ी की जगह सरफराज खान को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही सरफराज खान के किसी टीम में एंट्री मारने की खबर सामने आए। बता दें कि सरफराज खान का आईपीएल करियर अभी तक अच्छा नहीं रहा है। इसी कारण से आईपीएल 2024 में भी खिलाड़ी का चयन नहीं हो सका था, लेकिन अब जब इंग्लैंड के खिलाफ खिलाड़ी ने बाउंड्री की बरसात की, तो टीम एक बार फिर से सरफराज को बुलाना चाह रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: श्रेयस अय्यर मिस कर सकते हैं आईपीएल? केकेआर को क्यों लगातार दूसरे साल लग सकता है झटका
सरफराज का आईपीएल करियर
सरफराज खान अभी तक कुल 3 टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शामिल है। इन 3 टीमों के लिए सरफराज ने कुल 50 मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 22.50 की औसत से 585 रन ही निकले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या खिलाड़ी को एक बार फिर से अपनी किस्मत चमकाने का मौका मिलता है या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
21 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
22 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
14 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines