IPL 2024 Jos Buttler Tom Kohler Cadmore: राजस्थान रॉयल्स की टीम को बीच सीजन बड़ा झटका लग चुका है। स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अपने देश रवाना हो चुके हैं। रॉयल्स की टीम आईपीएल में प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। उसने अब तक 12 मैचों में से 8 में जीत दर्ज कर 16 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में रॉयल्स की टीम किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। जोस बटलर के जाने के बाद से रॉयल्स की टेंशन बढ़ी हुई है। ओपनिंग में जोस बटलर का विकल्प कौन होगा? इसे लेकर जद्दोजहद चल रही है। कहा जा रहा है कि इंग्लिश क्रिकेटर टॉम कोहलर कैडमोर राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।
टॉम कोहलर-कैडमोर बैकअप
कोहलर की संभावनाओं पर बात करते हुए रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने कहा- हम एक अच्छी टीम हैं। हमारे पास सभी खिलाड़ियों के लिए बैकअप हैं। टीकेसी (टॉम कोहलर-कैडमोर) हमारा बैकअप हैं। हम उनके साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। पराग ने आगे कहा कि जोस बटलर का जाना हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन मुझे लगता है कि हम इससे निपट लेंगे। टॉम कोहलर-कैडमोर को लेकर वसीम जाफर ने भी कहा है कि रॉयल्स को उनसे ओपनिंग करानी चाहिए।
रॉयल्स ने शेयर किया था वीडियो
राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स हैंडल से कुछ दिनों पहले टॉम कोहलर कैडमोर की प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह नेट्स में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। रॉयल्स ने उनका वीडियो शेयर कर लिखा- TKC ने 24 सेकंड में वही किया, जो वह सबसे अच्छा करता है। कहा जा रहा है कि कोहलर रॉयल्स के लिए पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जोस बटलर, विल जैक्स और रीस टॉप्ले ने छोड़ा टीम का साथ, घर हुए रवाना
कौन हैं टॉम कोहलर-कैडमोर?
29 साल के टॉम कोहलर-कैडमोर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह कई टी-20 लीग्स में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आए हैं। टी-20 के 190 मैचों में उन्होंने 28.01 के औसत और 139.89 की स्ट्राइक रेट से 4734 रन जड़े हैं। जिसमें एक शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। मार्च में उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 19 मई को केकेआर के खिलाफ मुकाबला होगा। ये दोनों ही मैच राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ उम्मीदों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढ़ें: IRE vs PAK: बाबर आजम ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
14 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
14 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
15 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
16 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
16 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines