Ishant Sharma injured: आईपीएल के बीच खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बनी हुई है। वर्ल्ड कप नजदीक है और कई स्टार खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को भी इस बीच बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, स्टार खिलाड़ी ईशांत शर्मा चोटिल हो गए हैं। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इसे लेकर खुलासा किया।
पीठ में ऐंठन के चलते बाहर हुए ईशांत शर्मा
ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने ईशांत शर्मा की चोट के बारे में बताया। पंत ने कहा कि ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। टॉस से ऐन पहले उनकी पीठ में ऐंठन हो गई थी। इसलिए उन्हें आज के मैच से बाहर रखा गया है। ईशांत शर्मा की जगह एनरिक नॉर्टजे को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि ईशांत शर्मा इन दिनों अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। वे काफी किफायती भी साबित हो रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशांत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में महज 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वह अब तक 6 मैचों में 6 विकेट चटका चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Tokyo Olympics को लेकर बड़ा खुलासा, डोपिंग में पॉजिटिव चीन के खिलाड़ियों ने जीते थे गोल्ड मेडल
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी हो गए थे चोटिल
ईशांत को इससे पहले भी चोट लग चुकी है। वह 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें फील्ड से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 31 मार्च को खेले गए मुकाबले में वापसी कर ली थी। इसके बाद से ही वे लगातार मैच खेलते आ रहे हैं। ईशांत टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी हैं।
ईशांत की उम्मीदों को झटका!
हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद से ही कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, लेकिन वे घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होना है। कहा जा रहा है कि सिलेक्टर्स कुछ खिलाड़ियों के आईपीएल प्रदर्शन पर भी नजर रख रहे हैं। ऐसे में ये ईशांत की उम्मीदों को भी झटका साबित हो सकता है। वे कब तक वापसी करेंगे, इसे लेकर फिलहाल अपडेट सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई 7 देशों की टेंशन, जानें कौन-कौन से प्लेयर हैं इंजर्ड
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
34 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
43 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
54 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines