Irfan Pathan Attack Hardik Pandya: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर निशाना साध दिया है। हार्दिक की मुश्किलें पहले से काफी बढ़ चुकी है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीन कर हार्दिक को सौंपी, लेकिन पांड्या अभी तक अपनी टीम को एक मैच भी नहीं जीता सके हैं। इससे पांड्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई ने पिछला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, इस मैच में भी मुंबई की करारी हार हुई है। इससे स्टेडियम में तैनात हजारों फैंस हार्दिक को ट्रोल करते दिख रहे थे। इस कड़ी में इरफान पठान ने भी हार्दिक पर निशाना साध दिया है। इरफान ने इसका कारण भी बताया है कि मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक को सम्मान क्यों नहीं दे रही है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: बेंगलुरु कहीं फिर से ना कर दे इन 3 खिलाड़ियों को खिलाने की भूल, लग सकती है हार की हैट्रिक
‘हार्दिक को टीम में क्यों नहीं मिल रहा सम्मान’
बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में भी हार्दिक पांड्या को जमकर ट्रोल किया गया था। मुकाबले से पहले ही फैंस को चेतावनी दे दी गई थी कि अगर हार्दिक पांड्या को Boo किया, तो फैंस के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, लेकिन फिर भी फैंस ने किसी की एक नहीं सुनी और हार्दिक को जमकर ट्रोल किया। इस बीच संजय मांजरेकर भी हार्दिक को सपोर्ट करते दिखे। उन्होंने कहा कि हार्दिक मुंबई के कप्तान हैं, तो कृपया करके उन्हें सम्मान दें। लेकिन फिर भी फैंस नहीं माने और हार्दिक को लेकर अपशब्द कहते रहे। जब मैदान पर हजारों फैंस रोहित-रोहित के नारे लगा रहे थे, इस दौरान खुद रोहित शर्मा ने फैंस को शांत रहने के लिए कहा और हार्दिक को चिढ़ाने से मना किया। लेकिन फिर भी अब खुद इरफान पठान ने हार्दिक को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि सभी टीमें चाहती है कि जो उसका नेता हो, वो कठोर काम करें। हार्दिक जब तक ऐसा नहीं करेंगे, टीम उनका सम्मान नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘मीम्स के आधार पर नहीं होता चयन’, विराट कोहली पर BCCI अधिकारी का करारा जवाब
‘आपको अपनी टीम देखनी चाहिए’- इरफान
इरफान पठान ने आगे कहा कि जो लोग खेल को अच्छी तरह समझते हैं, वह जानते हैं कि यदी आप तैयार हैं, तो आपको अपनी टीम को देखना होगा। इरफान के बयान से साफ प्रतीत हो रहा है कि वह हार्दिक के कप्तानी करने के अंदाज पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि हार्दिक ने इन 3 मैचों में कप्तानी में कई गलतियां की है, जिसे उन्हें सुधारनी चाहिए। इससे पांड्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हार्दिक को हर तरफ से ट्रोल किया जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान लगातार सह रहे ट्रोल के कारण हार्दिक काफी मायूस नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस की लगातार 3 हार, क्या MI अब हो गई बाहर? Points Table में बने रोचक समीकरण
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
10 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
21 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
53 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
56 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines