IPL 2024 Mumbai Indians Playoff Scenario Points Table 10th Place Danger of Elimination
विज्ञापन

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की लगातार 3 हार, क्या MI अब हो गई बाहर? Points Table में बने रोचक समीकरण

IPL 2024 Points Table Mumbai Indians Scenario: आईपीएल 2024 के पहले तीन मैच हारकर मुंबई इंडियंस की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। टीम के लिए प्लेऑफ की राह अब आसान नहीं रह गई है। अगर यहां से यह गलतियां जारी रहीं तो टीम का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा।

IPL 2024 Points Table Mumbai Indians Scenario: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की हालत अब काफी खराब नजर आ रही है। सीजन के शुरुआती तीन मैच हारने के बाद अब टीम की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। कुछ समीकरण ऐसे भी सामने आने लगे हैं कि कहा जा रहा है कि क्या मुंबई इंडियंस अब आईपीएल से बाहर हो गई है। हालांकि, आईपीएल के लीग स्टेज में हर टीम 14 मैच खेलती है। यानी अभी मुंबई के पास 11 मैच बाकी हैं। मगर और टीमों का ग्राफ देखें तो प्लेऑफ की राह अब मुंबई के लिए आसान नहीं होगी।

वहीं राजस्थान रॉयल्स अपने तीनों मैच जीतकर टॉप पर है तो केकेआर ने भी पहले दोनों मैच जीत लिए हैं। सीएसके और गुजरात ने 3 में से 2-2 मैच जीते हैं। यानी जंग रोचक है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है। इस लिहाज से पांच बार की चैंपियन मुंबई के लिए मौजूदा आईपीएल के प्लेऑफ की राह आसान नहीं लग रही है। देखें पूरी रिपोर्ट:-

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ