Imapact Rule In IPL: आईपीएल 2023 से टूर्नामेंट में एक नया नियम लागू हुआ था। जिसका नाम है इम्पैक्ट रूल। हर टीम को टॉस के दौरान प्लेइंग इलेवन के साथ-साथ 5 इम्पैक्ट खिलाड़ियों के भी नाम देने होते हैं। जिसमें से हर मैच में टीम एक ही खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यूज कर सकते हैं।
हालांकि इस सीजन इस नियम पर काफी सवाल उठ रहे हैं। यहां तक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी इस नियम को गलत बताया है। रोहित का मानना है कि क्रिकेट को 11 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना चाहिए। वहीं अब एक पूर्व दिग्गज ने इस नियम को सपोर्ट किया है।
एबी डिविलियर्स ने इस नियम को बताया सही
आईपीएल 2024 के दौरान फैंस और कई खिलाड़ियों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल उठाए हैं लेकिन अब साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इसको सही बताया है। डिविलियर्स ने इस नियम को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से इस नियम का कोई ज्यादा नुकसान नहीं दिखता है। जब ये नियम लागू किया गया था तो मैं काफी उत्साहित था। इससे बल्लेबाजों को काफी फायदा भी मिल रहा है।
पिच को लेकर भी एबी का बयान आया सामने
वहीं आईपीएल में पिचों को लेकर एबी डिविलियर्स का मानना है कि इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए पिच काफी शानदार है। हालांकि गेंदबाजों के लिए पिचों पर कुछ न हीं है। जिसके चलते 200 से ज्यादा का स्कोर बन रहा है।
ऑलराउंडर्स के लिए खतरा ये नियम
ज्यादातर फैंस का मानना है कि इस नियम का असर ज्यादातर ऑलराउंडर्स पर पड़ रहा है। इस नियम के तहत ऑलराउंडर्स की कमी होगी। क्योंकि हर टीम इस नियम के तहत या बल्लेबाद या फिर गेंदबाजी को मैच में खिलाती है। जब टीम की गेंदबाजी कमजोर होती है तो टीम गेंदबाज को चुनती है वहीं जब टीम की बल्लेबाजी कमजोर होती है तो टीम बल्लेबाज का यूज करती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट के ऑरेंज कैप पर मंडराया खतरा, ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं दावेदार
ये भी पढ़ें:- DC vs GT: दिल्ली ने फिर मारी पलटी, अब इन 7 टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस, ये 3 टीमें हो सकती हैं बाहर
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पंत के छक्के से घायल हुआ कैमरामैन, ऋषभ ने साझा किया खास वीडियो
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines