IPL 2024 PBKS vs CSK: आईपीएल 2024 में 53 मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच को सीएसके ने 28 रनों से जीत लिया था। इस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल ने कमाल की गेंदबाजी की। इस सीजन एमएस धोनी के सामने अभी तक जो काम किसी भी टीम का गेंदबाज नहीं कर पाया था वो हर्षल ने करके दिखाया। हालांकि धोनी का विकेट लेने के बाद हर्षल ने कोई जश्न नहीं मनाया। जिसकी वजह भी हर्षल ने मैच के बाद बताई।
धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार हुआ आउट
आईपीएल 2024 में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अभी तक किसी भी टीम के खिलाफ आउट नहीं हुए थे। हर मैच में धोनी सीएसके के लिए 20-30 रन बनाते थे और नाबाद रहते थे। लेकिन पंजाब के खिलाफ ऐसा हो न सका। हर मैच में फैंस धोनी की बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार करते है। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जैसे ही शार्दुल ठाकुर आउट हुए तो मैदान तो स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे लगने लगे। इसके बाद धोनी मैदान पर आए लेकिन इस मैच में एमएस कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए।
धोनी हर्षल पटेल की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। ये पहली बार था कि जब धोनी इस सीजन किसी गेंदबाज के सामने आउट हुए हो। धोनी के आउट होने के बाद दर्शक भी थोड़े मायूस दिखें। क्योंकि इस मैच में दर्शकों को धोनी के बल्ले से कोई चौका या छक्का देखने को नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ धोनी का विकेट लेने के बाद हर्षल पटेल ने भी कोई जश्न नहीं मनाया था। जिसकी वजह गेंदबाज ने मैच के बाद बताई।
हर्षल ने क्यों नहीं मनाया जश्न?
दरअसल एमएस धोनी का हर खिलाड़ी सम्मान करता है। मैच के बाद भी कई बार विपक्षी खिलाड़ियों को धोनी से बातचीत करते हुे देखा जाता है। वहीं हर्षल पटेल भी धोनी का सम्मान करते हैं। मैच के बाद बोलते हुए हर्षल ने बताया कि आखिर उन्होंने धोनी का विकेट लेने के बाद जश्न क्यों नहीं मनाया था।
हर्षल ने कहा कि मैं एमएस धोनी का बहुत सम्मान करता हूं, इसलिए मैनें उनका विकेट लेने के बाद कोई जश्न नहीं मनाया। सीएसके के खिलाफ हर्षल ने काफी कमाल की गेंदबाजी की थी। इस मैच में पटेल ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें;- T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा टूर्नामेंट, जानें इन देशों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR के ड्रेसिंग रूम में क्यों मची उथल-पुथल? श्रेयस अय्यर ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR ने बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में मारी छलांग, बिगाड़ा इन 4 टीमों का गेम
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया तीसरा विकेट, अभिषेक शर्मा भी हुए फेल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines