IPL 2024: KKR के ड्रेसिंग रूम में क्यों मची उथल-पुथल? श्रेयस अय्यर ने किया खुलासा

IPL 2024 LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मैच के बाद टीम के खिलाड़ियों के बारे में एक खुलासा किया।

Shreyas Iyer KKR

Shreyas Iyer KKR

IPL 2024 LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने 98 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। कोलकाता इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। केकेआर की इस जीत से कप्तान श्रेयस अय्यर गदगद नजर आए। उन्होंने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम और टीम के खिलाड़ियों के बारे में एक खुलासा किया।

विज्ञापन

केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- पिछले 6 मैचों में ड्रेसिंग रूम में उथल-पुथल मची हुई है। टीम के साथी पूछ रहे हैं कि ये सब क्या हो रहा है? हम टॉस हार रहे हैं, लेकिन मैच जीत रहे हैं। खैर हमारे लिए यही मायने रखता है।

विज्ञापन

इसके बाद श्रेयस ने लखनऊ के मैदान पर 235 जैसा बड़ा स्कोर बनाने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- सुनील ने टाइम-आउट में बताया कि 200 रन के आसपास का स्कोर अच्छा रहेगा। हमने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की। हमें लेफ्टी-राइटी के संयोजन से मदद मिली। इससे विपक्ष को मुश्किलें होती हैं। लेफ्ट-राइट कॉम्बीनेशन के सामने गेंदबाजों को अपनी योजना बदलनी पड़ती है।

विज्ञापन

हम फ्रीडम के साथ खेलना चाहते हैं। अपने नेचुरल गेम को शो करना चाहते हैं। परिस्थिति कुछ भी हो। हालांकि कभी-कभी यह काम नहीं करता और कभी-कभी नहीं। हम सकारात्मक मानसिकता के साथ ही खेलने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नरेन ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण बात अच्छी शुरुआत करना है। हमें सपोर्ट स्टाफ से काफी सपोर्ट मिल रहा है। आपको अपनी ताकत और अपनी जगह चुननी होगी। वरुण के विकेट लेने से मेरा काम आसान हो रहा है। वह मेहनती खिलाड़ी हैं। उन्हें अच्छा करते देखना अच्छा लगता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ