IPL 2024 Hardik Pandya About Injury: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने खेलने से ज्यादा अपनी चोट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अब आईपीएल 2024 से पहले एक इंटरव्यू में वह अपने आलोचकों को इंजरी पर करारा जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए चोट पर भी खुलकर बात की और बताया कि उनकी गलती की वजह से उनकी चोट ज्यादा बढ़ गई थी। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। उस मैच में पांड्या सिर्फ 3 गेंदें फेंकने में कामयाब हो पाए थे। अब पांड्या ने वर्ल्ड कप में लगी चोट पर भी चुप्पी तोड़ दी है।
1 साल पहले शुरू करता हूं तैयारी
हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स के दिए इंटरव्यू में बताया कि वह ऐसे खिलाड़ी है जो टूर्नामेंट से 2-3 महीन पहले नहीं बल्कि एक साल पहले अपनी तैयारियां शुरू कर देते हैं और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी उन्होंने ऐसा ही किया था। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान लगी चोट पर कहा कि जिस समय मुझे चोट लगी थी उस समय मुझे कहा गया था कि यह चोट 25 दिन में ठीक हो जाएगी, लेकिन मेरी चोट की वजह से मैं वर्ल्ड कप नहीं खेल पाता। मगर उस समय मैंने वापसी करने की तैयारियां तेज कर दी थी।
जब मैं चोट के कारण बाहर गया था तब मैं अपने साथी खिलाड़ियों से कहा था कि मैं सिर्फ 5 दिन में वापस आऊंगा। मेंने उस समय बिल्कुल भी हार नहीं मानी थी। पांड्या ने आगे कहा कि मैं अपनी टीम के लिए कुछ भी कर सकता हूं। पांड्या ने चोट पर कहा कि मुझे उस समय पता था कि अगर मैं अपनी चोट को ठीक करने के लिए ज्यादा कोशिश करूंगा तो यह बिगड़ सकती है। पांड्या ने आगे कहा कि अगर मेरे पास ठीक होकर वापस टीम में जाने के लिए 1 प्रतिशत भी उम्मीद है तो मैं यह करने के तैयार था। तब मैं अपने आप को ज्यादा पुश कर रहा था उस समय मेरी जो इंजरी 25 दिन की थी वह बढ़ कर 3 महीने की हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: बीच सीजन कप्तानी छोड़ेंगे MS Dhoni, कौन होगा CSK का नया कप्तान?
देश के लिए खेलना मेरे लिए सबसे जरूरी है
हार्दिक पांड्या ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि उनके लिए देश के लिए क्रिकेट खेलना गर्व की बात है। हार्दिक पांड्या ने वर्ल्ड कप को लेकर यह भी कहा कि वर्ल्ड कप मेरे बच्चा जैसा है और मैं उस समय वर्ल्ड कप खेलना चाहता था। पांड्या ने यह भी कहा कि उस समय हम वर्ल्ड कप जीतते या नहीं जीतते यह दूसरी बात है लेकिन मैं उस समय वर्ल्ड कप खेलना चाहता था। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल होने के बाद पांड्या काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। अब वह आईपीएल 2024 में एक बार फिर मैदान पर ब्लू जर्सी में वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: बीच सीजन कप्तानी छोड़ेंगे MS Dhoni, कौन होगा CSK का नया कप्तान?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines