IPL 2024: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हार्दिक पांड्या को रणजी मैच नहीं खेलने के बाद भी बीसीसीआई ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया है। इसको लेकर भी कई दिनों से विवाद चल रहा है। दूसरी ओर उन्हें ग्रेड ए में शामिल करने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बाद पांड्या ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि रिश्ते में तो हम तुम्हारे कैप्टन लगते हैं, नाम है पांड्या। यह बयान भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा था। अब पांड्या का एक और बड़ा बयान सुर्खियों में है। पांड्या ने कहा कि मैच में अर्धशतक लगाना या फिर शतक लगाना सिर्फ टाइम वेस्ट है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 5वें टेस्ट से पहले रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट, मिस कर सकते हैं प्रैक्टिस सेशन! क्या है कारण?
पांड्या ने इशारों में कह दी बड़ी बात
हार्दिक पांड्या से जब माइलस्टोन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी है। हालांकि फैंस उन्हें इस स्टेटमेंट को लेकर जमकर ट्रोल करते भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने यह बयान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिया है। हार्दिक ने कहा कि मेरे लिए अर्धशतक या फिर शतक या कोई भी माइलस्टोन मायने नहीं रखता है। ये सभी सिर्फ नंबर है, जिसे मैं टाइम वेस्ट मानता हूं। मेरे लिए सिर्फ ये जरूरी है कि मेरी टीम जीते। पर्सनल माइलस्टोन किसी काम का नहीं होता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में होगा नया कारनामा, 2 दिन के अंदर ये खिलाड़ी खेलेंगे अपना-अपना 100वां टेस्ट
‘हार्दिक पांड्या निकाल रहे हैं भड़ास’
फैंस पांड्या के इस बयान के सामने आने के बाद और अधिक भड़क गए हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर कहा कि जिसके माइलस्टोन नहीं होते हैं, वह ऐसे ही ज्ञान दिया करते हैं। एक अन्य ने कहा कि जो अर्धशतक या शतक जड़ते ही नहीं है, वह और क्या बोल सकते हैं। सोशल मीडिया फैंस इस बयान को लेकर कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर ऐसा कहा है। फैंस बोल रहे हैं कि हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा से अपना भड़ास निकाल रहे हैं, इसी कारण से ऐसा बयान दे रहे हैं।
https://twitter.com/irishabhparmar/status/1764627791574688129
ये भी पढ़ें:- Iyer-Kishan Controversy: ‘पैसा कमाओ लेकिन देश..’ पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को लताड़ा
विराट कोहली के नाम दर्ज है महारिकॉर्ड
बता दें कि विराट कोहली ने आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान अपना 50वां वनडे शतक जड़ दिया था। इस शतक के साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने अपने वनडे करियर में कुल 49 शतक लगाए हैं, लेकिन कोहली ने 50 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का यह महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में टूटेगा 24 साल पुराना रिकॉर्ड! नए खिलाड़ी की एंट्री से होगा कारनामा
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
34 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
52 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines