Virat Kohli Breaks Silence on Strike Rate: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत मिली है। आरसीबी ने गुजरात के सामने 201 के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है। इस मैच में भी भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खूब आग उगला है। कोहली ने इस मैच में सिर्फ 44 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले हैं। इस मैच के बाद विराट कोहली ने अपनी स्ट्राइक रेट पर बड़ा बयान दिया है। इस आईपीएल सीजन कोहले के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठते रहे हैं, अब कोहली ने पहली बार अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: संजू सैमसन कप्तान… अभिषेक शर्मा ओपनर, IPL में प्रदर्शन के आधार पर कैसी होती टीम इंडिया
विराट ने तोड़ी स्ट्राइक रेट पर चुप्पी
विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ मिली जीत के बाद अपने स्ट्राइक रेट पर बड़ा बयान दिया है। कोहली ने कहा कि कुछ लोग मेरे स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े करते हैं। वे बात करते हैं कि मैं स्पिन को अच्छा नहीं खेल पा रहा हूं, लेकिन जब मैं मैदान पर होता हूं, तो मेरा फोकस सिर्फ मैच जीतने पर होता है, ना कि पर्सनल रिकॉर्ड बनाने पर। उन्होंने आगे कहा कई लोग हैं कि अंदर कमरे में बैठकर मेरे स्ट्राइक रेट का मजाक बनाते हैं, लेकिन यहां मैदान पर क्या चल रहा है, यह वही बता सकता है, जो यहां खेल रहा है। अंदर बैठकर किसी टॉपिक पर बात करना काफी आसान है, लेकिन असलियत कुछ और ही होता है। इस तरह विराट कोहली ने पहली बार अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वसीम जाफर ने केएल राहुल का काटा पत्ता, इन 15 खिलाड़ियों को दी जगह
किंग कोहली के नाम अनोखा रिकॉर्ड हुआ दर्ज
गुजरात के खिलाफ भी विराट कोहली ने शानदार पारी खेली है। विराट ने आज 70 रनों की पारी खेली है। इसके साथ ही किंग कोहली ने आईपीएल 2024 में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं। ऑरेंज कैप अभी भी विराट कोहली के पास है। विराट कोहली इस सीजन के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अभी तक 500 प्लस रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, विराट कोहली आईपीएल में सबसे अधिक बार 500 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। अब कोहली और वॉर्नर दोनों आईपीएल में 7 बार 500 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
संबंधित खबरें
ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
15 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
23 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
36 mins agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
2 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines