Wasim Jaffer

T20 WC 2024: वसीम जाफर ने केएल राहुल का काटा पत्ता, इन 15 खिलाड़ियों को दी जगह

T20 World Cup 2024: वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने टीम इंडिया का स्क्वाड चुना है। जिसमें उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को बाहर किया है। जाफर के 15 खिलाड़ियों में शिवम दुबे का नाम शामिल है।

T20 World Cup 2024: आईपीएल के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टर्स की मीटिंग चल रही है। टीम इंडिया का स्क्वाड कैसा हो, क्या इसमें सीनियर खिलाड़ियों को लिया जाए या फिर आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर कुछ युवा खिलाड़ी शामिल किए जाएं? इसे लेकर भी बातचीत की जा रही है। टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित करने की आखिरी डेट 1 मई है। इस पर जल्द ही स्थिति साफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम जाफर ने चुना स्क्वाड

टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच दिग्गज अपनी-अपनी टीम चुन रहे हैं। इस बीच वसीम जाफर ने भी अपनी टीम चुनी है। जिसमें उन्होंने 7 बल्लेबाज और 3 ऑलराउंडर्स को चुना है। जाफर ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल को जगह दी है। वहीं विकेटकीपर्स के तौर पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को चुना है। वसीम जाफर ने अपनी टीम में शिवम दुबे और रिंकू सिंह को भी शामिल किया है।

जाफर ने 15 खिलाड़ियों की टीम में और किसे शामिल किया है, जानने के लिए ये वीडियो देखें 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ