---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 World Cup 2024: IPL से सीधे टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री! क्या भारत को मिलेगा सरप्राइज पैकेज

T20 World Cup 2024 Team India Surprise Entry: भारतीय टीम का आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड अप्रैल के अंत में जारी हो सकता है। 1 जून से शुरू होने वाले मेगा इवेंट की टीम में जगह बनाने के लिए आईपीएल का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में मयंक यादव के रूप में एक पेस सेंसेशन ने आईपीएल 2024 में शिरकत की और टीम इंडिया में भी अब सरप्राइज एंट्री जैसी बातें उठने लगी हैं।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 Team India Surprise Entry: आईपीएल 2024 में अपने पहले दो मैच में ही 21 वर्षीय एक पेसर ने सभी को प्रभावित किया है। उनकी गेंदबाजी के साथ-साथ उनकी रफ्तार के भी चर्चे हर तरफ हैं। लोगों का मानना है कि टीम इंडिया को अपना शोएब अख्तर मिल गया है। पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर मयंक यादव ने डेब्यू किया था। 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट उन्होंने अपने नाम किए थे। उसके बाद आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट उन्होंने झटके। इस खिलाड़ी ने अपने पहले दोनों आईपीएल मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता।

उनकी 156 KMPH और 157 KMPH रफ्तार वाली गेंदों की हर तरफ चर्चा है। उन्होंने इस सीजन अपने पहले दो मैचों में ही इस कदर सभी को प्रभावित किया है कि अब टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी मयंक यादव को खिलाने की मांग उठने लगी है। यूएसए और वेस्टइंडीज की पिचों पर मयंक यादव क्या टीम इंडिया के सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं इसकी भी अटकलें लगने लगी हैं? आपको बता दें कि 1 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अप्रैल के अंत में ही टीम इंडिया का चयन होगा। आईपीएल का प्रदर्शन खिलाड़ियों को टीम में जगह दिला सकता है। मगर अनकैप्ड मयंक को मौका मिलेगा या नहीं यह आगे के मैचों में उनके प्रदर्शन और चयन समिति के ऊपर निर्भर करेगा।

---विज्ञापन---

टीम को शमी के विकल्प की तलाश

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीडिंग विकेटटेकर मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। वह आईपीएल में भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के लिए उनके विकल्प की तलाश है। मोहम्मद सिराज लगातार सबसे छोटे फॉर्मेट मे निराश कर रहे हैं। वहीं मोहित शर्मा के नाम पर भी लगातार चर्चा हो रही है। अब मयंक यादव भी इस रेस में आ गए हैं। देखना होगा कि क्या चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली कमेटी कोई मास्टरस्ट्रोक खेलकर टीम इंडिया को सरप्राइज पैकेज देती है या नहीं।

---विज्ञापन---

कौन हैं मयंक यादव?

वैसे आईपीएल के अपने पहले दो मैच के बाद ही मयंक किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मगर फिर भी फैंस जानना चाहेंगे कि आखिर उनका क्या करियर ग्राफ रहा है। कहां-कहां वो खेले हैं। आपको बताते हैं कि मयंक यादव का जन्म 17 जून 2002 में दिल्ली में हुआ था। इस खिलाड़ी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले आईपीएल सीजन 2022 में ही जोड़ लिया था अपने साथ। मगर वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। फिर आईपीएल 2023 से वह चोट के कारण बाहर रहे। अब आईपीएल 2024 में उन्होंने डेब्यू किया। इससे पहले देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए मयंक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

---विज्ञापन---

मयंक ने आईपीएल में डेब्यू से पहले 1 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट ए मुकाबले खेले थे। रेड बॉल से मयंक ने 1 मैच में दो विकेट लिए। तो 17 लिस्ट ए मुकाबलों में 34 विकेट उन्होंने झटके। इसके अलावा मयंक का टी20 रिकॉर्ड कुछ ऐसा है कि 12 मैचों में अभी तक 18 विकेट वह ले चुके हैं। आईपीएल में तो उनका दमदार रिकॉर्ड दिख रहा है और पहले दो मैच में ही 6 विकेट उनके नाम हो गए हैं। टी20 में मयंक की इकॉनमी भी शानदार 6.16 की है।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: मयंक यादव तोड़ सकते हैं शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, बस करना होगा एक काम, पूर्व दिग्गज ने दी सलाह

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- RCB vs LSG: मयंक यादव ने तोड़ दिया सभी दिग्गजों का रिकॉर्ड, बन गए IPL इतिहास के पहले तेज गेंदबाज

First published on: Apr 03, 2024 12:35 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola