IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स को तगड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन से बाहर

IPL 2024 LSG Player Ruled Out: आईपीएल 2024 के बीच इंजरी की समस्या एक के बाद एक सामने आ रही हैं। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मोहम्मद शमी पूरे सीजन से बाहर थे ही। वहीं अब एक और भारतीय गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर हो गया है। वो खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा था।

ipl 2024 lucknow super giants pacer shivam mavi ruled out full season

ipl 2024 lucknow super giants pacer ruled out full season

IPL 2024 LSG Player Ruled Out: आईपीएल 2024 में लगातार इंजरी की समस्याएं सामने आती जा रही हैं। कई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं तो कई बीच सीजन से बाहर हो रहे हैं। कुछ की फिटनेस पर भी सस्पेंस है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पूरी तरह शायद फिट नहीं हैं और लगातार उनकी फिटनेस पर सस्पेंस की खबरें आ रही थीं। अब उसी कड़ी में फ्रेंचाइजी को एक बड़ा झटका लगा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज शिवम मावी अब पूरे आईपीएल 17 के सीजन से बाहर हो गए हैं। शिवम चोट के कारण सीजन से बाहर हुए हैं।

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया इसमें मावी सीजन से बाहर होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वहीं फ्रेंचाइजी ने भी उनके लिए मैसेज लिखा कि, आप मजबूती से वापसी करेंगे शिवम और हम इस रास्ते पर आपके साथ हैं। गौरतलब है कि शिवम मावी को लखनऊ ने अपने साथ 6.4 करोड़ की कीमत चुकाकर जोड़ा था। शिवम पिछले साल गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले थे। पिछले कुछ सालों में आईपीएल में लगातार वह बाहर ही रहे हैं।

विज्ञापन

क्या बोले शिवम मावी?

शिवम मावी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के वीडियो में पूरे सीजन से बाहर होने पर कहा,’मैं इसे बहुत ज्यादा मिस करूंगा। मैं इंजरी के बाद आया था और सोचा था कि अपनी टीम के लिए कुछ मैच खेलूंगा। लेकिन दुर्भाग्यवश इंजरी के कारण मुझे जाना होगा। एक क्रिकेटर को इसके लिए मानसिक तौर पर मजबूत रहना होता है कि इस तरह की इंजरी से कैसे वापस आएंगे। कैसे आप इससे सही होंगे। यह सभी सवाल आते हैं दिमाग में।’

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा सीजन में तीसरा झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मौजूदा सीजन में तीसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले मार्क वुड और डेविड विली ने अपने नाम वापस लिए थे। वुड को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुला लिया। वहीं विली ने पर्सनल रीजन से नाम वापस लिया। वुड की जगह शमर जोसेफ और विली की जगह मैट हेनरी की टीम में एंट्री हुई। अब शिवम मावी के रूप में टीम को सीजन का तीसरा झटका लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ