Gautam Gambhir Hardik Pandya AB de Villiers: आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस काफी कमजोर टीम साबित हुई है। मुंबई ने इस बार रोहित शर्मा को हटाकर कप्तानी बदलने का प्रयोग किया था, लेकिन ये कारगर साबित नहीं हुआ। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम 13 में से 9 मुकाबले हार चुकी है। मुंबई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई दिग्गज उनकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या को सपोर्ट किया है।
उनका खुद का प्रदर्शन क्या है?
स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान गंभीर से पूछा गया कि हार्दिक पांड्या को केविन पीटरसन और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों से कप्तानी को लेकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। इसके जवाब में गंभीर ने कहा- उन्होंने खुद जब कप्तानी की होगी, उस दौरान उनका खुद का प्रदर्शन कैसा रहा? मुझे नहीं लगता कि चाहे केविन पीटरसन हों या फिर एबी डिविलियर्स, उनके करियर में उन्होंने कभी लीडरशिप में कोई अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने टीम के लिए क्या अचीव किया है?
गंभीर ने आगे कहा- अगर आप उनके रिकॉर्ड उठाकर देखेंगे तो पता चलेगा कि किसी भी दूसरे लीडर से उनकी तुलना नहीं की जा सकती। मुझे नहीं लगता कि एबी डिविलियर्स ने तो आईपीएल में कभी भी कप्तानी की हो या फिर अपने स्कोर के अलावा कभी कुछ अचीव किया है। टीम के नजरिए से देखें तो उन्होंने कभी कुछ अचीव नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल और संजीव गोयनका के मिले दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
हार्दिक पांड्या आईपीएल विनिंग कप्तान
गंभीर ने इसके बाद हार्दिक पांड्या का समर्थन किया। उन्होंने कहा- कम से कम हार्दिक पांड्या एक आईपीएल विनिंग कैप्टन तो हैं। इसलिए हमें एक जैसे खिलाड़ियों की तुलना करनी चाहिए। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का उप कप्तान बनाया गया है। वह रोहित शर्मा के डिप्टी के रूप में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
केविन पीटरसन और एबी डिविलियर्स ने क्या कहा था?
हार्दिक पांड्या की आलोचना करते हुए केविन पीटरसन ने कहा था कि वह ओवर एक्टिंग करते हैं। वह दबाव में होते हैं, लेकिन हमेशा खुश दिखने की एक्टिंग करते रहते हैं। वहीं एबी डिविलियर्स ने कहा था कि वे हार्दिक को कप्तान के रूप में पसंद नहीं करते। रोहित और बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के सामने खुद को बड़ा दिखाना सही नहीं है। हालांकि डिविलियर्स ने कहा था कि उन्हें पांड्या को खेलते हुए देखना अच्छा लगता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल टाई हुआ और बारिश ने पूरा नहीं करने दिया मैच, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल? जानें नियम
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जोस बटलर, विल जैक्स और रीस टॉप्ले ने छोड़ा टीम का साथ, घर हुए रवाना
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines