Ravichandran Ashwin Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बॉलिंग की। अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने कैमरून ग्रीन को 27 और ग्लेन मैक्सवेल को डक पर आउट किया। खास बात यह है कि इस बड़े मुकाबले से पहले अश्विन ने विराट कोहली को एक मैसेज किया था। इस बात का खुलासा खुद अश्विन ने पारी के बीच में किया।
विराट कोहली को किया था मैसेज
इनिंग ब्रेक के दौरान अश्विन ने कहा- मुझे टूर्नामेंट की शुरुआत में चोट की वजह से दिक्कतें हो रही थीं। ये टेस्ट सीरीज से ही जारी थी। इस तरह ये मेरे लिए दो हिस्सों वाला टूर्नामेंट रहा है। पिछले कुछ मैचों से अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। अश्विन ने इसके बाद कहा- मैंने विराट कोहली को मैसेज किया था। मैंने उनसे कहा कि चलो एक बार और बड़े मंच पर मुकाबला करते हैं।
रीसेट बटन मिला
इसके बाद अश्विन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की कुछ खराब बल्लेबाजी की वजह से मुझे रीसेट बटन मिला। उन पिचों पर भी नजर डालने का मौका मिला जिन पर हम उन मैचों में खेले थे। अश्विन ने इसके बाद ईमानदारी से कहा कि हमने पिछले कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन यह सिर्फ रीसेट बटन दबाने, बाहर जाने और बीच में आनंद लेने के बारे में है।
ये भी पढ़ें: RR Vs RCB: OUT or NOT OUT? दिनेश कार्तिक के नॉट आउट पर उठे सवाल, एक्सपर्ट भी अंपायर के फैसले से खफा
आवेश, बोल्ट की शानदार गेंदबाजी
अश्विन के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। आवेश ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने भी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट निकाला। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 43 रन देकर एक और संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट निकाला।
ये भी पढ़ें: 0,0,0,0: ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक की बराबरी की
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: RCB इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: एलिमिनेटर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आईपीएल ट्रॉफी पर क्या देख रहे थे फाफ डु प्लेसिस? जानें इस पर क्या-क्या लिखा है
संबंधित खबरें
कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली हार का ठिकरा
17 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
44 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
5 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines