IPL 2024: आईपीएल 17 से 8 बड़े खिलाड़ी हुए बाहर, 3 नए प्लेयर्स की एंट्री कंफर्म; 6 टीमों को लगा झटका

IPL 2024 Eight Big Players Injury Ruled Out: आईपीएल 2024 से पहले आठ बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और इसके बाद छह टीमों को झटका लगा है। वहीं इन खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद तीन नए खिलाड़ियों की भी टूर्नामेंट में एंट्री हो गई है। इस लिस्ट में चार ऐसे अंग्रेज खिलाड़ी हैं जिन्होंने फिट होने के बावजूद नाम वापस ले लिया है।

IPL 2024 Eight Players Ruled Out Including Mohammad Shami Jason Roy Harry Brook Mark Wood

IPL 2024 Eight Players Ruled Out

IPL 2024 Eight Big Players Injury Ruled Out: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले कई टीमों को बड़ा झटका लगा है। अभी तक आठ बड़े खिलाड़ी आगामी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा रिप्लेसमेंट के तौर पर तीन नए खिलाड़ियों की भी आईपीएल 17 में एंट्री हो गई है। वहीं इंजरी के कारण छह टीमें दिक्कत में दिखी हैं। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के नाम शामिल हैं। अभी इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों की फिटनेस चर्चा का विषय है। उनकी वापसी पर सस्पेंस है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम भी इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन

कौन से 8 खिलाड़ी हुए बाहर?

अगर जो खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं उनकी बात करें तो सबसे बड़ा नाम है मोहम्मद शमी का जो पैर में चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है मैथ्यू वेड के रूप में जो शुरुआती कुछ मैचों से शेफर्ड शील्ड के कारण बाहर रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। सीएसके के ओपनर डेवोन कॉन्वे को भी आगामी पूरे सीजन से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने बाहर करार दिया है।

विज्ञापन

इसके अलावा चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि इंग्लैंड के हैं उन्होंने फिट होने के बावजूद बिना कारण के नाम वापस ले लिया है। उन चार खिलाड़ियों में नाम हैं जेसन रॉय और गस अटकिंसन के जो केकेआर का हिस्सा थे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर मार्क वुड और दिल्ली कैपिटल्स के हैरी ब्रूक ने भी आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। इन अंग्रेज खिलाड़ियों के नाम वापस लेने पर बड़ा विवाद भी हो रहा है।

विज्ञापन

3 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

इसके अलावा जो खिलाड़ी बाहर हुए हैं उनके रिप्लेसमेंट के रूप में भी कुछ खिलाड़ियों की आईपीएल 2024 में एंट्री होगी। मार्क वुड की जगह लखनऊ की टीम ने शमार जोसेफ को साइन किया था। इसके अलावा केकेआर ने जेसन रॉय की जगह फिल साल्ट और अटकिंसन की जगह दुश्मंथा चमीरा को शामिल कर लिया था। अभी कुछ खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की फ्रेंचाइजीज को तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ