IPL 2024 Delhi Capitals Got Shocked: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति काफी खराब है। दिल्ली अभी तक इस सीजन 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ 2 मुकाबले अपने नाम कर सकी है। ऐसे में दिल्ली को किसी भी सूरत में अगला मुकाबला अपने नाम करना होगा। दिल्ली का अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 अप्रैल को होने वाला है। लेकिन इस मैच से पहले राजधानी टीम को करारा झटका लगा है। दिल्ली का घातक बल्लेबाज अगले मुकाबले से पहले चोटिल हो गया है और वह गुजरात के खिलाफ मैच मिस भी कर सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन है दिग्गज बल्लेबाज।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इन 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, IPL में बरपा रहे कहर
कोच ने दिया दिग्गज खिलाड़ी पर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स को यह झटका विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है। वॉर्नर चोटिल हो गए हैं। गुजरात के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि वॉर्नर ने आखिरी मैच के बाद अपना एक्स-रे कराया है। उनका बायां हाथ फूलने लगा है, इस कारण से उन्होंने अपना एक्स-रे कराया है। ऐसे में वह अगला मैच मिस कर सकते हैं। इस तरह कोच ने खुद इस बात की जानकारी दे दी है कि वॉर्नर अगला मुकाबला मिस कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो ना सिर्फ वॉर्नर के करोड़ों फैंस को बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी करारा झटका लगने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स को इस नाजुक स्थिति में वॉर्नर की काफी जरूरत थी, लेकिन उनका चोटिल होना फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें:- क्या इस बार भी कुंवारी रह जाएगी ये लड़की? RCB के जीतने की खाई है कसम
अंकतालिका में डीसी की स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता था। उन्होंने सीएसके को 20 रनों से मात दे दी थी। इसके अलावा दिल्ली को अपने आखिरी मुकाबले में भी जीत मिली है। इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दे दी थी। डीसी ने इस मैच में एलएसजी को 6 विकेट से मात दी थी। इस जीत के साथ ही वह प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी से ऊपर आ गया था। अब अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या खत्म हो गई विकेटकीपर की रेस? अब ये दिग्गज खेल सकता है विश्व कप
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
27 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
32 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
49 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines