IPL 2024: SRH ने दिल्ली कैपिटल्स को रौंद डाला, 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

IPL 2024 DC vs SRH Highlights: सन राइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। सन राइजर्स ने 67 रनों से दिल्ली को रौंदा। इस मैच में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

IPL 2024 DC vs SRH

IPL 2024 DC vs SRH

IPL 2024 DC vs SRH Highlights: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में रनों की जमकर बारिश हुई। सन राइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन ठोक डाले। सन राइजर्स का आईपीएल इतिहास में ये दूसरा बड़ा स्कोर रहा। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह सन राइजर्स ने ये मुकाबला 67 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। सन राइजर्स की इस बड़ी जीत में 5 खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा। आइए जानते हैं उनके बारे में…

विज्ञापन

ट्रेविस हेड ने ठोके ताबड़तोड़ रन 

सन राइजर्स के ओपनर ट्रेविस हेड आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कैपिटल्स के खिलाफ तबाही मचाई। हेड ने महज 32 गेंदों में 11 चौके-6 छक्के ठोक 278.13 की स्ट्राइक रेट से 89 रन जड़े। उन्होंने सन राइजर्स के लिए आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जमाई। हेड ने 16 गेंदों में पचासा जड़ा।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी 

जहां एक ओर हेड तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा धमाका कर रहे थे। अभिषेक ने 12 गेंदों में 2 चौके-6 छक्के ठोक 383 की स्ट्राइक रेट से कुल 46 रन जड़े। हेड और अभिषेक की तूफानी पारी की बदौलत सन राइजर्स ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया। सन राइजर्स ने पहले 6 ओवर में ही 125 रन ठोक डाले।

विज्ञापन

शाहबाज अहमद ने जड़े गगनचुंबी छक्के 

हेड और अभिषेक के तूफान के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाहबाज अहमद ने भी विस्फोटक पारी खेली। शाहबाज ने अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक 203.45 की स्ट्राइक रेट से 59 रन जड़े।

विज्ञापन

टी-नटराजन ने चटकाए 4 विकेट  

बड़ा स्कोर बनाने के बाद सन राइजर्स को दिल्ली के घर में उनका तूफान रोकने की जरूरत थी। इस काम को बखूबी अंजाम दिया सन राइजर्स के गेंदबाज टी-नटराजन ने। जब सन राइजर्स के दूसरे गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी तब नटराजन ने 4 ओवर में महज 19 रन खर्च किए और 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडिन ओवर भी फेंका। नटराजन ने ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे और कुलदीप यादव के विकेट चटकाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी की किफायती गेंदबाजी 

सन राइजर्स के दूसरे गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। नीतीश ने 2.1 ओवर में महज 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नीतीश ने कप्तान ऋषभ पंत को 44 और ट्रिस्टन स्टब्स को 10 रन पर आउट किया। हालांकि मयंक मारकंडे ने भी जेक फ्रेसर और अभिषेक पोरेल के दो विकेट चटकाए, लेकिन उन्होंने दो ओवर में 26 रन दिए। बहरहाल, इस धमाकेदार जीत के बाद सन राइजर्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। वह 7 में से 5 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास 10 अंक और +0.914 की नेट रन रेट है। देखना होगा कि अगले मुकाबलों में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ