IPL 2024 Mohammad Kaif On KL Rahul: आईपीएल 2024 में 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से लखनऊ की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद भले ही अभी तक एलएसजी पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई हो लेकिन आगे का रास्ता उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। वहीं केएल राहुल की कप्तानी और उनके फैसलों पर भी अब काफी सवाल उठ रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने केएल राहुल की कप्तानी पर सवाल खड़ा किया है।
‘टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना गलत’
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद दिल्ली के बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 208 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई
जिसके बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि राहुल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला एकदम गलत था। विपक्षी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे जो आसानी से बन सकते थे जिस तरह का ये सीजन रहा है लेकिन लखनऊ ने फ्लॉप शो दिखाया। कुछ देर तक एलएसजी मैच में थी जब अरशद खान ने तूफानी बल्लेबाजी की लेकिन ज्यादा देर तक एलएसजी की उम्मीद जीवित नहीं रह सकी। कैफ का कहना है कि राहुल ने इस मैच में बड़ी गलती की जिसका खामियाजा लखनऊ को हार के साथ चुकाना पड़ा है।
आगे कैफ ने कहा कि मैं आपको इस साल के आंकड़े दिखाता हूं, जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है। फिर भी एलएसजी के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो समझ के परे था। आकाश चोपड़ा ने भी इस मैच में लखनऊ की पूरी टीम के खराब प्रदर्शन की आलोचना की। निकोलस पूरन और अरशद खान को छोड़कर किसी बल्लेबाज ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।
ये भी पढ़ें:- DC अभी भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई, SRH की इतनी बड़ी हार के लिए करनी होगी दुआ
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
14 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
15 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
15 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
16 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
16 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines