IPL 2024 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। कैपिटल्स ने इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रनों से हराया। खास बात यह है कि दिल्ली की जीत से राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा फायदा हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई
राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। उसके पास 12 मैचों में 16 अंक और +0.349 की नेट रन रेट है। अब सीएसके 16 और सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक तक ही पहुंच सकती हैं। राजस्थान की नेट रन रेट बेहतर होने से वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को नुकसान
इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स को खुद इस जीत के बावजूद नुकसान हुआ है। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि इसके बावजूद वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी क्योंकि उसकी नेट रन रेट माइनस में है और 14 अंकों वाली दूसरी टीमों सीएसके और एसआरएच की नेट रन रेट उससे बेहतर है। कैपिटल्स के पास -0.377 की नेट रन रेट है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर भी लगभग खत्म हो गया है। उसके पास -0.787 की नेट रन रेट है और वह सातवें स्थान पर है।
सीएसके और आरसीबी में से एक टीम जीतेगी
अगर वह अगले मुकाबले में जीत दर्ज भी कर लेती है तो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर रहेगी। दरअसल, आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों की नेट रन रेट काफी बेहतर है। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में से एक टीम जीत दर्ज करेगी। जिससे उसकी नेट रन रेट बेहतर हो जाएगी। सीएसके के पास अभी 14 पॉइंट और +0.528 की नेट रन रेट और आरसीबी के पास 12 पॉइंट और +0.387 की नेट रन रेट है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जोस बटलर को कौन करेगा रिप्लेस? टॉम कोहलर कैडमोर का नाम आया सामने
तीन टीमों के बीच बची जंग
अब कैपिटल्स की जीत के बाद असली जंग चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बची है। सनराइजर्स के दो मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ हैं। उसके पास 12 मैचों में 14 पॉइंट और +0.406 की नेट रन रेट है। सनराइजर्स का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना लगभग तय माना जा रहा है। यदि उसे अपने दोनों मुकाबलों में हार मिलती है तो वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। बताते चलें कि तीन टीमें पहले से ही क्वालीफाई से बाहर हैं। इनमें गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का नाम शामिल है।
संबंधित खबरें
क्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
39 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
1 hr agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
9 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
11 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines