DC vs CSK Dream11: ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आज शाम आमने-सामने होगी। यह आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला होगा, जो कि विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। एक ओर दिल्ली की टीम है, जो इस सीजन अपनी पहली जीत को तरस रही है। वहीं, दूसरी ओर चेन्नई की टीम है, जो दोनों मुकाबले जीत कर आ रही है। इस मुकाबले में 5 ऐसे बल्लेबाज हैं, जो गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते हैं। अगर आप इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 की टीम में शामिल करते हैं, तो आपकी बल्ले-बल्ले हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: LSG को दूसरी बार अंग्रेजों ने दिया धोखा, बीच सीजन बदलना पड़ा टीम का स्क्वाड
इन 2 खिलाड़ियों को जरूर करें शामिल
आपको अपनी ड्रीम 11 की टीम में जिन 5 खिलाड़ियों को जरूर जगह देनी चाहिए, उनमें से पहले खिलाड़ी न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र हैं। चेन्नई के तूफानी बल्लेबाजी कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। रचिन ने आरसीबी के खिलाफ भी कमाल की बल्लेबाजी की थी। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 37 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ भी कमाल की बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। दूसरे खिलाड़ी चेन्नई के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे हैं। वह भी काफी कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। खिलाड़ी ने पहले तो आरसीबी के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली और फिर गुजरात के खिलाफ भी 51 रन जड़ दिए। ये दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं, जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में भी टीम का साथ दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: अब तो दिल्ली पुलिस ने भी ले लिए गंभीर-कोहली के मजे, झगड़े के बाद गले मिलने पर किया पोस्ट
कप्तान और ओपनर को भी दें जगह
आपको अपनी ड्रीम 11 की टीम में तीसरे खिलाड़ी के रूप में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को शामिल करना चाहिए। कप्तान भी इस सीजन कमाल के फॉर्म में दिख रहे हैं। रुतुराज ने इस सीजन खेले गए अभी तक के दोनों मुकाबलों में कमाल की बल्लेबाजी की है। ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली के खिलाफ भी रुतुराज का बल्ला आग उगल सकता है। इसके अलावा आपको चौथे खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शामिल करना चाहिए। वॉर्नर ने दोनों ही मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले मैच में 29 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे मुकाबले में 49 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- DC vs CSK: पहली जीत को तरस रहे ऋषभ पंत, ‘थाला’ को देनी है टक्कर, तो ये 2 बदलाव जरूरी
पंत भी उधेड़ सकते हैं बखिया
इसके अलावा आपको पांचवें खिलाड़ी के रूप में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को शामिल करना चाहिए। पंत का भी बल्ला दोनों मैचों में चला है। हालांकि वह अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उम्मीद है कि चेन्नई के खिलाफ खिलाड़ी का बल्ला आग उगल सकता है। अगर आप अपनी ड्रीम 11 की टीम में इन 5 खिलाड़ियों को शामिल करते हैं, तो आपकी किस्मत बदल सकती है।
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
20 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
44 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
59 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines