---विज्ञापन---

खेल angle-right

DC vs CSK: पृथ्वी शॉ को मिला मौका, दिल्ली कैपिटल्स को पहली जीत दिलाने की जिम्मेदारी

IPL 2024 DC vs CSK: आईपीएल 2024 में दिल्ली का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ की एंट्री हुई है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 DC vs CSK: आईपीएल 2024 में 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दिल्ली की टीम बदली-बदली दिखाई दे रही है। जी हां इस मैच में दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी बदल गई है। क्योंकिं दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में लंबे समय के इतजार के बाद पृथ्वी शॉ की वापसी हो गई है।

पिछले दो मैच दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ के बिना खेले थे और दोनों ही मैचों में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। पृथ्वी शॉ और ईशांत शर्मा की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई थी। शॉ को पहले 2 मुकाबलों में नजरअंदाज किया गया था। इन मुकाबलों में डेविड वॉर्नर के साथ मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की थी।

---विज्ञापन---

लंबे समय के बाद हुई पृथ्वी की वापसी

पृथ्वी शॉ की लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी हुई है। आखिरी बार उनको रणजी ट्रॉफी 2024 में खेलते हुए देखा गया था। पिछले काफी समय से पृथ्वी खराब फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनको टीम में मौका नहीं मिल पा रहा था। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए पृथ्वी ने अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था। उसके बाद से वे टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं।

---विज्ञापन---

लगातार 2 मैच हार चुकी दिल्ली

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। अभी तक टूर्नामेंट में दिल्ली ने दो मैच खेले और दोनों में ही उसको हार का सामना करना पड़ा है। अब दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 की अपनी जीत की तलाश में है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- GT Vs SRH: गुजरात ने जीता मैच, बल्लेबाजी में सुदर्शन-मिलर तो गेंदबाजी में मोहित शर्मा चमके

ये भी पढ़ें:- GT Vs SRH: मोहित शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी, 1 चौका तक नहीं लगा पाए हैदराबाद के धुरंधर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- MI vs RR Playing 11: मुंबई इंडियंस का कैसे खुलेगा खाता? क्या इन 2 खिलाड़ियों को बाहर करेंगे हार्दिक पांड्या

 

First published on: Mar 31, 2024 07:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola