IPL 2024 David Miller Kiss Shubman Gill Gujarat Titans: आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का आज दूसरा दिन है और खेल के साथ-साथ खेल के मैदान के बाहर की भी चर्चाएं होने लगी हैं। दरअसल गुजरात टाइटंस की टीम 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। उस मैच से एक दिन पहले टीम के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मिलर का एक महिला के साथ स्मूच (किस) का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं उस वीडियो में वो महिला गिल को भी हग करके गाल पर किस करती है। हर कोई जानना चाहता है आखिर कौन है वो महिला?
कौन है वायरल वीडियो में किस करने वाली महिला?
आपको बता दें कि इस वीडियो में नजर आने वाली महिला हैं डेविड मिलर की पत्नी कैमिला हैरिस (Camilla Harris)। हाल ही में 10 मार्च को मिलर और कैमिला ने शादी की थी। अब गुजरात टाइटंस के कैंप में भी कैमिला पहुंची जहां उनका मिलर को स्मूच करने और कप्तान शुभमन गिल को किस करने व हग करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
GT कैंप में हुई रिंग सेरेमनी
यह वाकया उस मौके का है जब गुजरात टाइटंस के कैंप में मिलर और हैरिस को सम्मान दिया गया। खिलाड़ी की हाल ही में हुई शादी के बाद कैंप में दोनों की रिंग सेरेमनी ऑर्गनाइज करवाई गई। इसी दौरान का यह वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट भी कर रहे हैं और गिल की टांग भी खींच रहे हैं।
शुभमन गिल के कंधे पर होगी जिम्मेदारी
शुभमन गिल आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने अभी तक दो सीजन खेले हैं और दोनों बार फाइनल तक का सफर तय किया है। हालांकि, तब कप्तान हार्दिक पांड्या थे और मोहम्मद शमी भी टीम का हिस्सा थे। मगर अभी हार्दिक मुंबई के कप्तान हैं और शमी चोटिल होकर बाहर हैं। ऐसे में गिल के लिए काफी चुनौती होने वाली है। 24 मार्च को गुजरात अपना अभियान मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से शुरू करेगी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर गए इशांत शर्मा
यह भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक पांड्या के नए वीडियो ने जीता दिल, पुराने साथियों को बोला ‘Sorry’
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines