IPL 2024 CSK vs RCB Match Timing: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का आगाज होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। अब एक बार फिर से अगले दो महीने तक भारत में क्रिकेट की धूम देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी 7 अप्रैल तक का ही शेड्यूल सामने आया है। उसी शेड्यूल के साथ मैचों की टाइमिंग भी सामने आई थी। अमूमन आईपीएल 2024 के मुकाबले ज्यादातर फैंस को पता है कि शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे और टॉस 7 बजे होगा। लेकिन पहले मैच के समय में थोड़ा बदलाव हुआ है।
क्यों बदला पहले मैच का समय?
दरअसल यह उसी वक्त सामने आ गया था कि पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। जबकि अन्य मुकाबले शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। इस अनुसार पहले मैच का समय आधे घंटे लेट है। इस बदलाव के पीछे का कारण है ओपनिंग सेरेमनी। पहले दिन ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। इसमें कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे। यही कारण है कि पहले मैच का टॉस शाम 7.30 बजे होगा और लाइव एक्शन 8 बजे से शुरू होगा।
CSK-RCB की भिड़ंत
आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला शुक्रवार को ओपनिंग सेरेमनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के चेपॉक में यह मुकाबला होगा। इस मैच में सीएसके पहली बार रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी। एमएस धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में सीएसके का जलवा
आरसीबी के सामने हेड टू हेड रिकॉर्ड में सीएसके का जलवा रहा है। इससे पहले कुल 31 बार दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं। इसमें से 31 मैच चेन्नई ने जीते तो सिर्फ 10 बार ही बेंगलुरु को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। चेपॉक में तो आरसीबी 8 में से सिर्फ एक मैच ही जीती है। जबकि 7 बार चेन्नई ने बाजी मारी है।
दोनों टीमों की संभावित Playing 11
आरसीबी- फाफ दु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, आकाशदीप, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, करण शर्मा।
सीएसके- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली/समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 CSK vs RCB: Dream 11 Team बनाने के टिप्स, इन 11 खिलाड़ियों पर जरूर लगाएं दांव
यह भी पढ़ें- IPL 2024: कप्तान बनने के बाद रुतुराज गायकवाड़ का पहला बयान, जडेजा और रहाणे का भी लिया नाम
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
54 mins ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
2 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
3 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
12 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
12 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
14 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines