---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024 CSK vs RCB: Dream 11 Team बनाने के टिप्स, इन 11 खिलाड़ियों पर जरूर लगाएं दांव

CSK vs RCB Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 का आगाज होते ही फैंस का ड्रीम 11 टीम को लेकर भी उत्साह बढ़ जाता है। पहला मैच आरसीबी और सीएसके के बीच है। इस मैच में अगर आप अपनी फैंटेसी 11 बना रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखें और अपनी प्लेइंग 11 को हमारी टीम से मिलाएं।

---विज्ञापन---

IPL 2024 CSK vs RCB Dream 11 Team: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाला है। यह ओपनिंग मैच चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। इस मैच के पहले कई आंकड़े सामने आ रहे हैं। हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी है। वहीं चेपॉक में भी सीएसके का आरसीबी के सामने बेहतरीन रिकॉर्ड है। चेपॉक की पिच को अमूमन स्लो पिच का दर्जा मिला हुआ है। ऐसे में ड्रीम 11 टीम बनाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।

चेपॉक में 8 बार सीएसके और आरसीबी का सामना हुआ है, उसमें से सात बार चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है। अब आईपीएल 17 के पहले मुकाबले में फिर से दोनों टीमों का आमना-सामना होगा। इस मैच में आप भी अगर अपनी फैंटेसी टीम बनाने की सोच रहे हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। चेपॉक में काफी हाईस्कोरिंग मैच नहीं होते हैं। यहां हमेशा से ही 160,170 का लक्ष्य काफी माना जाता है। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम हो सकती है।

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें ध्यान (Fantasy Tips)

फैंटेसी टीम बनाते वक्त ध्यान रखें कि चेपॉक में ऑलराउंडर्स कमाल कर सकते हैं। उनके अलावा इस मैदान पर वही बल्लेबाज जलवा दिखा सकते हैं जो क्लास के साथ सधी हुई बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। वहीं स्लो आर्म पेसर जैसे दीपक चाहर, आकाशदीप इस मैदान पर फिट हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

क्या हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर– एमएस धोनी
  • बल्लेबाज– विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र
  • ऑलराउंडर– शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डैरिल मिचेल, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल
  • गेंदबाज– दीपक चाहर, आकाशदीप
  • कप्तान– शिवम दुबे, उपकप्तान– विराट कोहली

सीएसके और आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

CSK Probable Playing 11: रुतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली/समीर रिजवी, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान।

---विज्ञापन---

RCB Probable Playing 11: फाफ दु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, करण शर्मा, आकाशदीप।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: CSK और RCB के बीच होगी भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: चेपॉक में खेला जाएगा ओपनिंग मैच, जानें यहां RCB और CSK का कैसा है रिकॉर्ड

First published on: Mar 21, 2024 11:22 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola