Fans Saying MS Dhoni Selfies: आईपीएल 2024 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत मिली है। पंजाब ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है। इस मैच के बीच का एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को देख फैंस सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को सेल्फिश बोल रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘प्रैक्टिस में जीत रहा हूं, मैच में नहीं…’, खुलकर सामने आया रुतुराज गायकवाड़ पर दबाव
आखिरी ओवर की है घटना
यह घटना तब की है, जब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आखिरी के ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे थे। पंजाब की ओर से ओवर डालने के लिए अर्शदीप सिंह आए थे। ओवर की पहली गेंद पर माही ने चौका जड़ दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर वह एक भी रन नहीं ले पाए। ओवर की तीसरी गेंद भी माही ने जोर से मारा, डेरिल मिचेल सिंगल लेने के लिए लगभग दूसरे एंड तक पहुंच गए थे, लेकिन माही ने उन्हें वापस लौटा दिया। डेरिल मिचेल एक तरह से 2 रन भाग गए। अगर धोनी रन भागने के लिए मना नहीं करते तो, चेन्नई के खाते में 2 और रन होते।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत ने कम किया 16 किलो वजन, जानें कैसे फिट हुआ स्टार खिलाड़ी
इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं माही
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिंगल नहीं लेने की एक और घटना इसी सीजन धोनी और जडेजा के साथ भी देखने को मिला था। इस दौरान धोनी और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे, यहां भी धोनी ने 2-3 बार सिंगल लेने से मना कर दिया था। एक पल के लिए मान लेते हैं, जडेजा उतने अच्छे बल्लेबाज नहीं है, इसलिए धोनी ने मना किया होगा। लेकिन डेरिल मिचेल तो विस्फोटक बल्लेबाज हैं और इस सीजन वह फॉर्म में भी हैं, लेकिन फिर भी माही ने उन्हें स्ट्राइक नहीं दिया। इसी कारण से फैंस माही को सेल्फिश बोल रहे हैं। बता दें कि धोनी ने इस मैच में 11 गेंदों में 14 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 7 बड़े खिलाड़ी छोड़ जाएंगे टीम का साथ, 5 टीमों की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
7 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines