IPL 2024 CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने दमदार जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम ने 211 रनों का टारगेट 19.3 ओवर में ही पूरा कर लिया। एलएसजी ने ये मैच 6 विकेट से जीत लिया। उनकी इस जीत में मार्कस स्टोइनिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा। स्टोइनिस ने तूफान मचाते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 63 गेंदों में 13 चौके-6 छक्के ठोक 196.83 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 124 रन जड़े। इस मैच में चेन्नई के अच्छे स्कोर के बावजूद गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। कहीं न कहीं खराब फील्डिंग भी वजह बनी। आइए जानते हैं चेन्नई की हार के 3 गुनहगार कौन हैं…
मुस्तफिजुर रहमान
मुस्तफिजुर रहमान ने इस मैच में काफी रन लुटाए। उन्होंने 3.3 ओवर में 51 रन लुटा दिए। मुस्तफिजुर ने केवल एक विकेट निकाला। इसके बाद उनकी खूब पिटाई हुई। एक समय कांटे का मैच होने के बावजूद मुस्तफिजुर ने 18वें ओवर में 15 रन लुटा दिए। आखिरी ओवर में भी उनकी जमकर पिटाई हुई। लाइन-लेंथ से बाहर नजर आए मुस्तफिजुर रहमान ने पहली पर छक्का, दूसरी पर चौका खाया। फिर तीसरी गेंद नो बॉल डाल दी। जिस पर चौका आया। फिर तीसरी गेंद दोबारा डाली गई तो उस पर चौका खा लिया। इस तरह एलएसजी ने ये मैच तीसरी गेंद पर जीत लिया। आखिरी ओवर की तीन गेंदों में उन्होंने 19 रन लुटाए।
ये भी पढ़ें: ‘उसे देश के लिए खेलने से ज्यादा IPL में मजा आता है’, CSK स्टार के साथी का दावा
शार्दुल ठाकुर
इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर आए शार्दुल प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने 3 ओवर में 42 रन खाए। शार्दुल को एलएसजी के बल्लेबाजों ने जमकर कूटा। वह चेन्नई को ब्रेकथ्रू नहीं दिला पाए। शार्दुल विकेट में खाली हाथ रहे।
तुषार देशपांडे
तुषार देशपांडे भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटाए। तुषार को भी एक भी सफलता नहीं मिली। वे इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। हालांकि मथीशा पथिराना ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने दो विकेट भी लिए, लेकिन 19वें ओवर में उनकी खूब पिटाई हुई। लाइन-लेंथ से बाहर नजर आए मथीशा पथिराना के इस ओवर में 15 रन आए।
ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: शतक लगाकर रुतुराज गायकवाड़ ने रच दिया इतिहास, बने पहले कप्तान
ये भी पढ़ें: क्या कैच है! KL Rahul ने चीते की तरह लगाई छलांग, एक हाथ से पकड़ लिया अद्भुत Catch, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines