CSK vs GT: चेन्नई में लौटा धाकड़ खिलाड़ी, क्या पिछले मैच का हीरो होगा बाहर? Playing 11 पर बढ़ी टेंशन

IPL 2024 CSK vs GT Chennai Super Kings Playing 11: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मैच आरसीबी के खिलाफ जीता था। उस मैच में एक गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन अब पाथिराना फिट होकर टीम में आ गए हैं तो क्या वो खिलाड़ी मैच का हीरो बना था और अब बाहर हो जाएगा?

IPL 2024 CSK vs GT Chennai Super Kings Playing 11 Matheesa Pathirana Returns Mustafizur Rahman Place in Danger

IPL 2024 CSK vs GT Chennai Super Kings Playing 11

IPL 2024 CSK vs GT Chennai Super Kings Playing 11: आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला मंगलवार 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच के पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खुशखबरी की आई कि खतरनाक तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना फिट हो चुके हैं। वहीं अब उनके आने से कप्तान और टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द भी बढ़ गया है। इससे कंफ्यूजन यह खड़ा हो गया है कि अगर पाथिराना खेले तो क्या पिछले मैच में 4 विकेट लेकर हीरो बने मुस्तफिजुर रहमान को बाहर जाना पड़ेगा। यह सभी सोचने वाली बातें हैं। इसका अंतिम फैसला कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन

कौन होगा प्लेइंग से बाहर?

मथीसा पाथिराना टीम के साथ जुड़ गए हैं और हेड कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने बताया था कि वह सेलेक्शन के लिए मौजूद भी हैं। मगर सीएसके का दूसरा मैच भी चेपॉक में ही खेला जाएगा। ऐसे में यहां की पिच स्लो है और मुस्तफिजुर जैसे वैरिएशन वाले गेंदबाज को फायदा मिल सकता है। जबकि पाथिराना स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर हैं उनकी गति अच्छी है, यॉर्कर अच्छी है। पिछले सीजन 12 मैचों में उन्होंने 19 विकेट भी लिए थे। लेकिन इस मैच में उन्हें अभी आराम करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो अपने डेब्यू मैच में ही तूफानी तेवर दिखाने वाले रचिन रविंद्र कप्तान रुतुराज के साथ ओपनिंग करेंगे। इसके अलावा डैरिल मिचेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा और द ग्रेट एमएस धोनी के भरोसे बल्लेबाजी क्रम होगा। वहीं गेंदबाजी में तीक्षणा, मुस्तफिजुर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, जड्डू और मिचेल टीम की बागडोर संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

सीएसके की संभावित प्लेइंग 11

रचिन रविंद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डैरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान।
इम्पैक्ट सब: मुस्तफिजुर की जगह शिवम दुबे

विज्ञापन

विजेता टीमों के बीच जंग

आज की जंग होने जा रही इस सीजन अपना पहला-पहला मैच जीतकर आ रहीं गुजरात और चेन्नई के बीच। चेन्नई ने सीजन ओपनर में आरसीबी को मात दी थी। वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को हराकर दिखा दिया था कि हम किसी से कम नहीं। अब इस मैच में रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है। क्योंकि सीएसके ने भी पिछला मैच अच्छी गेंदबाजी से जीता था। वहीं गुजरात के लिए भी गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ