IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली गुड न्यूज, टीम में खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी

IPL 2024 CSK Good News: आईपीएल 17 में सीएसके ने जीत के साथ आगाज किया था। पहले मुकाबले में चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से मात दी। इस मैच के बाद टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी की टीम में वापसी हो गई है। वह चोट के बाद अब लौट आया है।

IPL 2024 CSK Good News Matheesa Pathirana Returns After Injury Chennai Super Kings

IPL 2024 CSK Good News

IPL 2024 CSK Good News: आईपीएल 2024 के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने वाली सीएसके को अगले दिन एक बड़ी गुड न्यूज मिली है। टीम को पिछले सीजन चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले एक धाकड़ खिलाड़ी की चोट से सही होने के बाद टीम में एंट्री होने वाली है। जी हां चेन्नई के स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना अब फिट हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शनिवार शाम वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने पाथिराना का वीडियो शेयर किया और लिखा यह आगमन है (its entrance)।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पाथिराना पहले मैच तक टीम के साथ नहीं जुड़े थे। लेकिन अब उनके टीम के साथ जुड़ने की जानकारी सामने आ गई है। यानी अब चेन्नई अपने दूसरे मुकाबले में और मजबूत गेंदबाजी के साथ नजर आ सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स अब अपना अगला मुकाबला 26 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन

2023 में दिखाया जलवा

मथीसा पाथिराना सबसे पहले अपने एक्शन के लिए मशहूर हुए। उनका एक्शन दिग्गज लसिथ मलिंगा की तरह स्लिंगिंग है। वहीं 12 मैचों में पिछले सीजन 19 विकेट लेकर पाथिराना ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाया।

विज्ञापन

सीएसके का शेड्यूल

  1. 22 मार्च- आरसीबी को 6 विकेट से हराया
  2. 26 मार्च- बनाम गुजरात टाइटंस
  3. 31 मार्च- बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  4. 5 अप्रैल- बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

सीएसके का पूरा स्क्वाड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर , महेश थीक्षाना, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, अजय मंडल, निशांत संधु, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डैरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पाथिराना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ