IPL 2024: बिना बल्लेबाजी के ही समीर रिजवी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल, कैमरे में कैद हुआ नजारा

IPL 2024 Sameer Rizvi: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले मैच में समीर रिजवी ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इस मैच में भले ही समीर की बल्लेबाजी न आई हो लेकिन समीर ने ऐसा कुछ किया जिससे रिजवी ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।

IPL 2024 Sameer Rizvi video removed his cap virat kohli handshaking

IPL 2024 Sameer Rizvi video removed his cap virat kohli handshaking Image Credit: Social Media

IPL 2024 Sameer Rizvi: आईपीएल 2024 में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीता था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उत्तर प्रदेश के अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। भले ही समीर रिजवी की इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला हो लेकिन फिर भी समीर ने एक काम करके करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

समीर का दिल जीत लेने वाला वीडियो

दरअसल इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत लिया था और टूर्नामेंट का आगाज जीत के किया। वहीं जब मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते हैं तब समीर रिजवी ने कुछ ऐसा काम किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल जब मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तब समीर रिजवी के सामने हाथ मिलाने के लिए जब विराट कोहली सामने आए तो समीर ने अपनी कैप उतारकर कोहली से हाथ मिलाया।

विज्ञापन

ये वाकया कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद समीर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी अब इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा समीर रिजवी किसी महापुरूष का सम्मान करना जानते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा रिजवी अगले साल आरसीबी पक्का।

विज्ञापन

चेन्नई ने खेला था दांव

बता दें, समीर रिजवी यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर पर बड़ा दांव खेला था। अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में इस बार समीर सबसे महंगे खिलाड़ी थे। सीएसके ने समीर को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। भले ही समीर रिजवी को पहले मैच में बल्लेबाजी करने का मौका न मिला हो लेकिन फैंस को उम्मीद है आगे उनको जरूर बल्लेबाजी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ