T20 World Cup 2024: भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया था। इससे भारत का 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था। लेकिन अब भारत के पास आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने का एक और मौका है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन टीम इंडिया इस ट्रॉफी को तभी जीत पाएगी, जब ये 3 गलतियां नहीं करेगी। अगर भारत फिर से ये 3 गलतियां दोहराती है, तो इसका अंजाम भी वनडे विश्व कप फाइनल वाला होगा।
2023 के फाइनल में भारत को मिली हार
भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में काफी शानदार खेल दिखाया था। भारत को टूर्नामेंट के सभी लीग मुकाबले जीत मिली थी, लेकिन विश्व कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिल गई, इसके कारण करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया था। इस दौरान भारतीय टीम ने मुख्य रूप से ये 3 गलतियां की थी, जिसके कारण भारत को हार मिली थी। अब टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा कभी भी ये गलतियां नहीं दोहराना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है, तो भारत को फिर से हार नसीब होगी।
पिच को सही से नहीं पढ़ सके थे कप्तान
विश्व कप फाइनल मैच के दौरान पिच को लेकर काफी विवाद हुआ था। यह मुकाबला भारत में होने के बाद भी टीम इंडिया पिच का फायदा नहीं उठा सकी थी। कहीं न कहीं रोहित शर्मा और कोच से पिच को पढ़ने में गलती हो गई थी। भारतीय टीम सोच रही थी कि इस पिच पर डिफेंड करना आसान होगा। इस कारण से भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां भी इसी तरीके से की थी कि यहां आसानी से डिफेंड कर लिया जाएगा। लेकिन भारत पर यही चाल भारी पड़ गई। ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 240 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
दबाव में नहीं खेल सकी थी भारतीय टीम
भारतीय टीम पर आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में काफी दबाव देखा जा रहा था। दबाव के कारण ही भारत के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। हालांकि विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाली, लेकिन केएल राहुल विश्व कप का फाइनल मुकाबला इस तरह खेल रहे थे, जैसे वह टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हों। उन्होंने बल्लेबाजी पिच पर 107 गेंदों में 66 रन बनाया। इस कारण से टीम इंडिया बड़ा स्कोर तक नहीं पहुंच सकी और मैच गंवाना पड़ गया।
‘रोहित ने नहीं समझी अपनी जिम्मेदारी’
फाइनल में भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बात कर रहे थे कि रोहित शर्मा फाइनल मुकाबले में अपनी विकेट का महत्व नहीं समझ सके और खराब शॉट लगाकर आउट हो गए। जब तक रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी खेल रही थी, टीम का स्कोर तेजी से भाग रहा था। जब कप्तान रोहित शर्मा 47 के स्कोर पर पहुंच गए तो वह मैक्सवेल की गेंद पर गलत शॉट लगाकर आउट हो गए थे। रोहित को कप्तान की भूमिका निभाते हुए अपनी पारी को बड़ी करनी चाहिए थी, लेकिन इस ओवर में 2 बाउंड्री आने के बाद भी रोहित ने गलत शॉट खेल दिया और अपना विकेट गंवा दिया। अब अगर भारत को टी20 विश्व कप 2024 में जीत हासिल करनी है, तो इन 3 गलतियों में सुधार करने की जरूरत है।