IPL 2024: आरसीबी और चेन्नई के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में बेंगलुरु के दो खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है। आरसीबी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बना दिए हैं। ऐसे में अगर चेन्नई को यह मैच अपने नाम करना है, तो उन्हें 174 रन बनाने होंगे। आरसीबी की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी, लेकिन भारत के दो सितारे अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने मिलकर आरसीबी की डूबती हुई नैया को पार लगाया और टीम का स्कोर 173 तक पहुंचा दिया है। इस पारी के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरसीबी को एक और घातक बल्लेबाज मिल चुका है, जिस पर टीम भरोसा कर सके।
ये भी पढ़ें:- CSK vs RCB: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 174 रन, अनुज रावत की तूफानी पारी
100 का आंकड़ा छूना भी था मुश्किल
आरसीबी की ओर से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ डू प्लेसिस ओपनिंग करने के लिए आए थे। जब प्लेसिस ने पहले ही ओवर से चेन्नई के गेंदबाजों की कुटाई शुरू की, तो ऐसा लगा कि आरसीबी बड़ा स्कोर करने वाली है। लेकिन चेन्नई की ओर से गेंदबाजी करने आए मुस्तफिजुर रहमान ने अपने पहले ही ओवर में फाफ को आउट कर दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए रजत पाटीदार आए थे, लेकिन इसी ओवर में मुस्तफिजुर ने पाटीदार को भी चलता कर दिया था। फिर ग्लेन मैक्सवेल भी गोल्डन डक हो गए। अब करोड़ों फैंस की उम्मीद विराट कोहली पर आ टिकी, लेकिन किंग कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और 21 रन बनाकर आउट हो गए। अब ऐसा लग रहा था कि आरसीबी 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी, लेकिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने कमाल कर दिया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: चोटिल खिलाड़ी बना RCB का काल! फाफ से लेकर विराट तक… 4 बल्लेबाजों को किया OUT
अनुज ने लगाए 3 गगनचुंबी छक्के
जब अनुज रावत और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान टीम का स्कोर 11.2 ओवर के बाद सिर्फ 78\5 था। यहां से अगर स्कोर किसी तरह 150 भी पहुंच जाता, तो यह भी बड़ा माना जाता। लेकिन अनुज और दिनेश ने इस स्कोर को 173 तक पहुंचा दिया और आरसीबी को लड़ने लायक स्कोर दिया। आरसीबी के बल्लेबाज अनुज रावत ने अपनी 25 गेंदों में 48 रनों की पारी के दौरान 3 शानदार छक्के जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 चौके भी लगाए हैं। ना सिर्फ अनुज रावत बल्कि दिनेश कार्तिक ने भी कमाल की पारी खेली है। कार्तिक ने 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से भी 2 छक्के और 3 चौके निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- CSK vs RCB: रचिन-रहाणे ने लपका कोहली का बेहतरीन कैच, खतरनाक नजर आ रहे थे विराट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines