IPL 2020: डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने लगाया सिक्स, बनाई इस स्पेशल लिस्ट में जगह

Vaibhav Suryavanshi News:आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर में खेला जा रहा है।

image (22)

Vaibhav Suryavanshi News:आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ की टीम में एक बदलाव हुआ है,आकाश दीप की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है।

विज्ञापन

राजस्थान की टीम में आज उनके नियमित कप्तान संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वो चोटिल हैं। उनकी जगह रियान पराग टीम की कप्तानी कर रहे हैं। संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है, जो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल हुए हैं। वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली है।

विज्ञापन

पहली ही गेंद पर लगाया छक्का

राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया और उनके लिए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे हैं। वैभव ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगाकर सबको चौंका दिया। इसी के साथ वो आईपीएल के इतिहास में अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
खिलाड़ी का नाम टीम का नाम
रॉब क्वाइनी राजस्थान रॉयल्स (RR)
केवॉन कूपर राजस्थान रॉयल्स (RR)
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कार्लोस ब्रेथवेट दिल्ली डेयरडेविल्स (DD)
अनिकेत चौधरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
जेवन सियरलेस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
सिद्धेश लाड मुंबई इंडियंस (MI)
महेश थीक्षाना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
समी़र रिज़वी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (RR)

वैभव ने डेब्यू के साथ ही रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन को पीछे छोड़ते हुए बनाया। वैभव की उम्र सिर्फ 14 साल और 23 दिन है, जबकि प्रयास रे बर्मन ने आईपीएल 2019 में 16 साल 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

अब वैभव सूर्यवंशी के नाम सबसे कम उम्र में आईपीएल खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ